{"_id":"5e57ea608ebc3ec988300fd1","slug":"india-and-myanmar-sign-ten-agreements-india-help-in-the-expansion-of-communication-and-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और म्यांमार ने दस समझौतों पर दस्तखत किए, भारत संचार और परिवहन के विस्तार में देगा मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और म्यांमार ने दस समझौतों पर दस्तखत किए, भारत संचार और परिवहन के विस्तार में देगा मदद
Thu, 27 Feb 2020 09:42 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
यू विन मिंट और पीएम मोदी
- फोटो : PTI
पीएम मोदी और भारत यात्रा पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलूओं पर विचार विमर्श किया। हैदराबाद हाउस में मोदी और मिंट की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के दस समझौतों और करारों पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
इन समझौतों में म्यांमार को त्वरित गति से लागू होने वाली परियोजनाओं के लिए भारत की आर्थिक मदद संबंधी समझौता भी शामिल है। दोनों देशों के बीच बिजली और पेट्रोलियम पदार्थों के क्षेत्र में भी एक समझौता हुआ। इसके तहत भारत पड़ोसी देश में संचार और परिवहन सुविधाओं के विस्तार में भी म्यांमार को मदद करेगा।
विज्ञापन
मानव तस्करी को रोकने और बचाव के लिए भी एक करार किया गया है। इसमें मानव तस्करी का शिकार बनने वाले लोगों स्वदेश वापसी का प्रावधान है। म्यांमार में गृह युद्ध का शिकार रखाइन प्रांत में सड़क और स्कूलों के निर्माण, अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र के पांच कस्बों में बिजली आपूर्ति के करार भी हुए। बाघ सहित विभिन्न वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध के लिए भी करार किए गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि म्यांमार के राष्ट्रपति गत बुधवार को अपनी पत्नी डाउ चो चो के साथ चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे। आज सुबह उनका राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।