फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Japan vow to oppose attempts to change status quo in East China Sea South China Sea regions

हिंद प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ाने की कोशिशों का भारत और जापान ने किया विरोध

Wed, 23 Dec 2020 04:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Dec 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
India and Japan vow to oppose attempts to change status quo in East China Sea South China Sea regions
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षामंत्री नोबू किशी - फोटो : ANI

चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच भारत और जापान ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में किसी ‘यथास्थिति’ को एकतरफा बदलने की कोशिशों व तनाव बढ़ाने वाली किसी भी गतिविधि का कड़ा विरोध किया। साथ ही मुक्त व खुले समुद्री क्षेत्र को अहम बताया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय स्थिति को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जापान के रक्षामंत्री नोबू किशी से फोन पर बात की। जापानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं पूर्वी व दक्षिण चीन सागर समेत क्षेत्रीय स्थितियों को लेकर चर्चा की और एक दूसरे का सहयोग करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। साथ ही क्षेत्र में किसी भी तनाव बढ़ाने वाली हरकत को लेकर चेताया। दोनों मंत्रियों ने विभिन्न रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की और भारत जापान विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी के ढांचे के तहत सशस्त्र बलों के बीच सहयोग आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन



दरअसल, कोरोना महामारी की आड़ में चीन ने दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर, पूर्वी लद्दाख में सैन्य आक्रमकता बढ़ाई है, जिसने वैश्विक चिंताओं को बढ़ाया है। इसके बाद भारत और जापान लगातार हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं और साझा चुनौतियों से निपटने को लेकर सहयोग बढ़ा रहे हैं। सितंबर में दोनों देशों ने एक दूसरे की सेनाओं को लॉजिस्टिक सपोर्ट बेस तक पहुंच मुहैया कराने को लेकर समझौता किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed