फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and japan participate in anti-submarine warfare exercise

दुश्मन की सबमरीन को मात देने लिए साथ तैयारी कर रहे भारत-जापान

Mon, 30 Oct 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
india and japan participate in anti-submarine warfare exercise

भारतीय नौसेना और जापानी नौसेना ने रविवार को एंटी-सबमरीन युद्धाभ्यास शुरू किया। दोनों देशों की सेनाएं हिंद महासागर में युद्ध के दौरान सबमरीन को मात देने के लिए मिलकर तैयारी कर रही हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने ट्वीट कर के बताया कि ये युद्धाभ्यास 31 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का पी-8 आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट और जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के दो पी-3 ओरिओन एंटी सबमरीन युद्धक विमान ने हिस्सा लिया है। 
विज्ञापन


जापानी सेना का पी-3 एयरक्राफ्ट रविवार को युद्धाभ्यास के लिए गोवा में नवल एयर स्टेशन आईएनएस हंस पहुंचा। दरअसल, बीते कुछ महीनों में चीन ने हिंद महासागर में अपना हस्तक्षेप बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लादेन जैसे दूसरे ऑपरेशन की तैयारी में था अमेरिका


ऐसे में भारत-जापान का मिलकर युद्धाभ्यास करना अहम माना जा रहा है, वहीं चीन लगातार दक्षिण चीन सागर में आक्रामक होता जा रहा है। बता दें कि इसी साल जुलाई में भारत, जापान और अमेरिका ने साथ मिलकर मालबार युद्धाभ्यास किया था। 

हाल में फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले और निर्मला सीतारमण की मुलाकात के दौरान चर्चा का प्रमुख विषय भी समुद्री सुरक्षा ही है। गौरतलब है कि पूर्व रक्षामंत्री अरुण जेटली की जापान यात्रा के दौरान भी सुमद्री सुरक्षा का मुद्दा ही केंद्र में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed