फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american navy seals ready for operation, if pak were failed to free hostages in taliban

लादेन जैसे दूसरे ऑपरेशन की तैयारी में था अमेरिका, पाक ने टेके घुटने तो बदला प्लान

Wed, 18 Oct 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
american navy seals ready for operation, if pak were failed to free hostages in taliban
अमेरिकी नेवी सील

पाकिस्तान ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क की कैद से अमेरिकी-कनाडाई कपल को पिछले हफ्ते छुड़ाया, लेकिन अमेरिका ने पाकिस्तान की कार्रवाई से पहले ही इस मिशन की पूरी तैयारी कर ली थी। अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए के ड्रोन ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिम क्षेत्र में उड़ान के दौरान कुछ संदिग्ध तस्वीरें ली थी। 

विज्ञापन


सीआईए को जो तस्वीरें प्राप्त हुई थी उनमें एक आतंकी कैंप में एक महिला और बच्चे नजर आ रहे थे। जांच के बाद पता चला कि यह तस्वीर उस महिला की है जो पांच साल पहले अफगानिस्तान से अपने कनाडाई पति के साथ लापता हुई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: आतंक के पनाहगार पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए अमेरिका ने मांगी भारत से मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी सेना के नेवी सील की टीम 6 को इस मिशन के लिए तैयार किया गया। इस टीम में ट्रेंड कमांडो शामिल थे। हालांकि यह मिशन काफी खतरनाक था और चिंताओं से भरा हुआ था। इसके देखते हुए पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने पाकिस्तान सरकार से बात की। 

उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह इस मुद्दे को हल करे, या फिर अमेरिका खुद इस मसले को हल करेगा। इस संदेश से अमेरिका ने अपना रूख साफ कर दिया कि यदि पाकिस्तान कार्रवाई नहीं करता है तो अमेरिका उसे एक तरफ करते हुए खुद ही मैदान में कूद पड़ेगा। 

पहले भी अमेरिका उठा चुका है ऐसे कदम

american navy seals ready for operation, if pak were failed to free hostages in taliban

अगर ऐसा होता तो यह पाकिस्तान सरकार के अपमान का एक और मौका होता। इससे पहले 2011 में अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार को बिना जानकारी दिए ही उनके देश में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। साथ ही अगर पाकिस्तान इस मिशन में फेल होती तो अमेरिका का उसपर से भरोसा खत्म हो जाता। 

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिलने के कुछ घंटों में ही उन्होंने इस मिशन की रूपरेखा तैयार की और अमेरिकी-कनाडाई परिवार को बचा लिया। वहीं कैद से छुड़ाये गए बॉयले ने बताया कि अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क ने उनकी पत्नी का कई बार रेप किया और उनकी नवजात बेटी को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed