फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Indonesia victims of terrorism and separatism, says NSA Ajit Doval

NSA Ajit Doval: आतंक व अलगाववाद से पीड़ित रहे भारत और इंडोनेशिया, एनएसए बोले- सीमापार आतंकवाद बना हुआ है खतरा

Tue, 29 Nov 2022 12:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा,  दोनों देश (भारत और इंडोनेशिया) आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। हालांकि, हमने चुनौतियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
India and Indonesia victims of terrorism and separatism, says NSA Ajit Doval
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत व इंडोनेशिया के बीच पारस्परिक शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना की। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दोनों देश (भारत और इंडोनेशिया) आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। हालांकि, हमने चुनौतियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन सीमापार आतंकवाद और आईएसआईएस प्रयोजित आतंकवाद आज भी एक खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन

 

भूकंप पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना 
इस दौरान डोभाल ने इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जाहिर की। एनएसए ने कहा, इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान से हम सभी को दुख हुआ है। हमें भूकंप पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है। 

विज्ञापन


तेजी से मजबूत हो रहे संबंध 
भारत और इंडोनिशिया के बीच संबंध पर उन्होंने कहा, दोनों देशों की बेहतरी के लिए हमारे आर्थिक और रक्षा संबंध भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इस कारण भारत और इंडोनेशिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फल-फूल रहे लोकतंत्र हैं। उन्होंने कहा, दोनों देश अपने-अपने इतिहास, विविधता और साझा परंपराओं के साथ एशिया में शांति, क्षेत्रीय सहयोग और समृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। पर्यटन हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण सेतु रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed