फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Bangladesh foreign secretaries review cooperation in defense security, energy sector

भारत-बांग्लादेश के विदेश सचिवों ने की रक्षा-सुरक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

Sat, 30 Jan 2021 05:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
India and Bangladesh foreign secretaries review cooperation in defense security, energy sector
भारत और बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के विदेश सचिवों ने शुक्रवार को द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य रूप से रक्षा-सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा एवं सहयोग के क्षेत्र में हुए विकास पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च में होने वाली ढाका यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


दोनों देशों के विदेश सचिवों ने मार्च में मोदी के ढाका दौरे पर भी की चर्चा
बांग्लादेश के विदेश साचिव मसूद बिन मोमेन बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि मोमेन ने विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग एवं लोगों से लोगों के बीच संबंधों को गति देने पर सहमति जताई। कोरोना महामारी के दौरान सहयोग, संसाधनों के आदान प्रदान समेत साझेदारी विकसित करने, ऊर्जा, बिजली व जल संसाधनों के आदान प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच कूटनीति समझौतों की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा की तैयारियों पर भी दोनों सचिवों के बीच गहन चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देश आने वाली पीढ़ियों के लिए आपसी सहयोग और रिश्तों को और मजबूत करने के लिए सहमत हुए हैं। इसके लिए मार्च से पहले दोनों देशों के बीच गृह एवं वाणिज्य सचिव स्तर की वार्ता आयोजित करने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed