फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Australia will fight terrorism together agreement reached in the 14th meeting

MEA: आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत और आस्ट्रेलिया, 14वीं सहयोग बैठक में दोनों देशों के बीच बनी सहमति

Tue, 13 Aug 2024 05:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 13 Aug 2024 05:43 PM IST
सार

भारत और आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की। साथ ही इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।

विज्ञापन
India and Australia will fight terrorism together agreement reached in the 14th meeting
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और आस्ट्रेलिया मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करेंगे। नई दिल्ली में दोनों देशों के संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में आतंकवाद विरोधी मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोकने के उपायों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भारत और आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की। साथ ही इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में हुई बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद के आकलन पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रहीं नई तकनीकों, इंटरनेट के दुरुपयोग, कट्टरपंथ और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने पर मंथन किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में संगठित अपराध और आतंकवाद की सांठगांठ समेत अन्य आतंकवाद विरोधी चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, जीसीटीएफ, एफएटीएफ, एआरएफ, आईओआरए जैसे क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मंचों और वैश्विक आतंकवाद से निपटने के लिए क्वाड भागीदारों के साथ सहयोग पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आतंकवाद विरोध) केडी देवल और आस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार के राजदूत रिचर्ड फीक्स ने तय किया कि अगली 15वीं बैठक कैनबरा में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed