फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and America are set to seal a trade deal during visit of Donald Trump to India

ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच होगी ट्रेड डील, खत्म होगा व्यापार गतिरोध

Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
सार

  • ट्रंप का 23 से 26 फरवरी के बीच दो दिवसीय दौरे पर भारत आना तय
  • दिल्ली के साथ किसी अन्य शहर में भी जा सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
  • ट्रेड डील के साथ ही रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर भी वार्ता होगी
  • इसे लेकर दोनों देशों के बीच एक नया समझौता होने की भी संभावना

विज्ञापन
India and America are set to seal a trade deal during visit of Donald Trump to India
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस महीने के आखिरी सप्ताह होने वाले भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होना तय हो गया है। भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित डील को फाइनल टच देने में जुटे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस डील में कई निश्चित व्यापारिक सेक्टरों को शामिल किया गया है

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का अभी तक 23 से 26 फरवरी के बीच दो दिवसीय दौरे पर भारत आना तय है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष इस दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपने दौरे पर ट्रंप वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही अधिकतर समय बिताएंगे, लेकिन एक विकल्प के तौर पर वह किसी अन्य शहर में भी कुछ समय के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह शहर कौन सा होगा, इसका फैसला होना अभी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक आगरा और अहमदाबाद को विकल्प के तौर पर सामने रखा गया है। पिछले सप्ताह वाशिंगटन से ट्रंप के विदेश दौरों को संभालने वाले उच्च स्तरीय लॉजिस्टिक्स टीम ने भारत का दौरा किया था और अपने राष्ट्रपति के पहले भारतीय दौरे के तैयारियों को परखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए अहम है यह ट्रेड डील

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल चीन के साथ चल रही ट्रेड वार के दौरान भारत से आने वाले कुछ निश्चित स्टील व एल्युमिनियम उत्पादों पर भी भारी शुल्क थोप दिया था। इसके अलावा जीएसपी के तहत कुछ खास उत्पादों को मिलने वाली टैरिफ छूट को भी खत्म कर दिया गया था। भारत इन दोनों निर्णयों को बदलने का आग्रह कर रहा है। साथ ही भारत की तरफ से कृषि, ऑटोमोबाइल, वाहनों के पुर्जे व इंजीनियरिंग से जुड़े अपने उत्पादों के लिए अमेरिकी दरवाजे खोलने का भी दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से भारत पर अपने कृषि, मेन्युफेक्चरिंग उत्पाद, डेयरी उत्पाद और चिकित्सा उपकरणों के लिए अपने बाजार के दरवाजे खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। 

दोनों देशों के बीच व्यापार

  • 52.4 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात किए थे भारत ने 2018-19 में यूएस को
  • 35.5 अरब डॉलर के उत्पाद इस दौरान भारत ने यूएस से किए थे आयात
  • 21.3 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था दोनों देशों के बीच 2017-18 में
  • 16.9 अरब डॉलर ही रह गया यह व्यापार घाटा घटकर 2018-19 के दौरान
  • 3.13 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका ने किया था 2018-19 में भारत में
  • 02 अरब डॉलर ही था यह निवेश 2017-18 के दौरान अमेरिका की तरफ से

रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर भी समझौता होगा

सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के अलावा रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर भी वार्ता होगी। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए दोनों देशों के बीच एक नया समझौता होने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed