{"_id":"5b8e65ee867a5548355be57c","slug":"india-america-to-discuss-various-important-topics-during-2-plus-2-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टू प्लस टू’ वार्ता कल, आज भारत पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘टू प्लस टू’ वार्ता कल, आज भारत पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
टू प्लस टू वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-अमेरिका के बीच बृहस्पतिवार को होने वाली बेहद अहम ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बुधवार को भारत पहुंचेंगे। इस वार्ता में मुख्य मुद्दा ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान होगा।
विज्ञापन
दरअसल इस ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद को रोक कर अमेरिका ने सकारात्मक संकेत दिया है। इस बातचीत के दौरान भारत खासतौर पर सीमा पार आतंकवाद के सवाल पर पाकिस्तान की नई सरकार पर और दबाव बढ़ाने की कोशिश करेगा। इसके अलावा अफगानिस्तान की आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की परोक्ष भूमिका कई बार सामने आई है। ऐसे में भारत ने इन दोनों ही मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
‘टू प्लस टू’ वार्ता में भारत ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण बढ़ी परेशानियों के मद्देनजर अपना नजरिया सामने रखेगा। इस प्रतिबंध के बाद ईरान ने तेल आयात घटाने की स्थिति में भारत को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण चाबहार परियोजना में झटका देने का साफ संकेत दिया है।
विज्ञापन
भारत चाहता है कि ईरान से तेल आयात के मामले में उसे थोड़ी ढील मिले, जिससे चाबहार परियोजना पर इसका कोई नकारात्मक असर न पड़े। दूसरी ओर अमेरिका रूस से भारत के सैन्य सहयोग और रक्षा सौदों पर अपना नजरिया सामने रखेगा।