फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independent India of 75: S Jaishankar says as the country progresses, its capabilities will increase and will become more democratic

75 का स्वतंत्र भारत : विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- जैसे ही देश आगे बढ़ेगा इसकी क्षमताएं बढ़ेंगी और अधिक लोकतांत्रिक होता जाएगा

Thu, 16 Sep 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Sep 2021 03:15 AM IST
सार

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार ‘75 का स्वतंत्र भारत, लोकतांत्रिक परंपराएं’ को संबोधित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जैसे-जैसे भारत और अधिक लोकतांत्रिक होगा, लोकतंत्र भी अपनी संवेदनशीलता और बनावट दोनों में और अधिक भारतीय बन जाएगा।
 

विज्ञापन
Independent India of 75: S Jaishankar says as the country progresses, its capabilities will increase and will become more democratic
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा और इसकी क्षमताएं बढ़ेंगी, यह स्वाभाविक रूप से दुनिया के लिए और अधिक योगदान देगा और वैश्विक मंच पर फिर से उभरने वाला एक सभ्यतागत राष्ट्र स्पष्ट रूप से अपनी छाप छोड़ेगा।

विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार ‘75 का स्वतंत्र भारत, लोकतांत्रिक परंपराएं’ को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि जैसे-जैसे भारत और अधिक लोकतांत्रिक होगा, लोकतंत्र भी अपनी संवेदनशीलता और बनावट दोनों में और अधिक भारतीय बन जाएगा। जयशंकर ने कहा कि चाहे शौचालय, बिजली और पाइप से पानी मुहैया कराने की बात हो या बैंक खातों के लगभग सार्वभौमिकरण की बात हो, लोकतांत्रिक साधन अब लोकतांत्रिक उद्देश्यों को साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मतदान की समानता अनिवार्य रूप से मानवीय गरिमा की समानता के साथ सह-अस्तित्व में होनी चाहिए। एक के बिना दूसरा व्यर्थ है। उस ढांचे में देखा गया है, भारत की उपलब्धियां इसकी लोकतांत्रिक साख को मान्यता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि देश का बाहरी दृष्टिकोण अनिवार्य रूप से इसके आंतरिक मूल्यों के साथ चलता है और केवल यह उम्मीद की जानी चाहिए कि एक राष्ट्र और उसके नागरिक समान विचारधारा वाले लोगों के साथ सहज होंगे। उन्होंने कहा कि यह समान विचारधारा वाले लोगों को वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed