फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

देशभर में कुछ इस तरह मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देखें अलग-अलग राज्यों की खास झलकियां

Wed, 15 Aug 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

देश के 72वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के अलावा अन्य राज्यों में जोर-शोर से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तो राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत के अलावा दुनियाभर में बड़ी संख्या में भारतीयों ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न आज पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया। विदेशों में भारतीय मिशनों में राष्ट्र गान की धुन बजाई गई और तिरंगा फहराया गया। चीन, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई अन्य देशों में भारतीयों ने राष्ट्र ध्वज फहराकर इस दिवस का जश्न मनाया और देशभक्ति के गीत गाये।बीजिंग में भारतीय समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

रांची में 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने के बाद  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि अगले राष्ट्रीय युवा दिवस पर निजी क्षेत्रों में एक लाख और नौकरियों के अवसर मुहैया कराये जाएंगे। दास ने आज कहा कि उनकी सरकार ने 31.5 लाख नौकरियां और स्वरोजगार के अवसर सृजित किये तथा अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का उन्मूलन किया। 

स्वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योजना की घोषणा की

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

स्वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योजना की घोषणा की

ओडिशा में बारिश के बीच 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया और इस मौके पर राज्य सरकार ने 70 लाख परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली एक स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरु करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महात्मा गांधी रोड पर बूंदाबांदी के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य में व्यापक स्वास्थ्य कवर योजना ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ (बीएसकेवाय) शुरु करने की घोषणा की।

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

ऐतिहासिक लाल किले पर प्रधानमंत्री ने किया ध्वजारोहण

देश के 72वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोदी ने सुबह साढ़े सात बजे तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया।

लाल बंधेज की किनारी वाला केसरिया साफा पहने मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से 82 मिनट का भाषण दिया। ध्वजारोहण के बाद सुबह सात बज कर 33 मिनट पर उन्होंने अपना संबोधन आरंभ किया और 8 बज कर 55 मिनट पर उनका भाषण पूरा हुआ।  भाषण खत्म करने के बाद मोदी जब वहां मौजूद बच्चों के बीच पहुंचे तो बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुछ देर तक वह जश्न-ए-आजादी को लेकर उत्साहित बच्चों के बीच घिरे रहे।

पंजाब, हरियाणा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

पंजाब, हरियाणा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में देशभक्ति का उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला जहां जिला मुख्यालय, शैक्षिक संस्थानों और अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ में झंडा फहराया और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने यमुनानगर में ध्वजारोहण किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लुधियाना में राज्य स्तरीय समारोह में झंडा फहराया।

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में ध्वजारोहण किया। पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों ने छत्तीसगढ़ के अपने समकक्ष बलरामजी दास टंडन (90) के कल हुए निधन के बाद अपने ’एट होम’ कार्यक्रम रद्द कर दिए। 

राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances
राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को बधाई दी।
गांधी ने सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और बच्चों को मिठाइयां बांटीं।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के द्वार पर झंडारोहण कर जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

यूपी के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर विधानभवन के द्वार पर झंडारोहण कर प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि ये वो मौका होता है जब हम एक राष्ट्र के रूप में खुद का मूल्यांकन करते हैं। आजादी के बाद देश ने खूब प्रगति की है, पर अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयुष्मान योजना को लांच किया गया है। इससे प्रदेश की 6 करोड़ जनता लाभान्वित होगी। सरकार ने गरीबों को छत मुहैया कराने का संकल्प लिया हे। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए उनका स्किल डेवलपमेंट किया जा रहा है।

असम क्लब ने 3.5 किमी लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances
असम क्लब ने 3.5 किमी लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली

असम में गोरेश्वर स्थित एक स्थानीय क्लब ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए 3.5 किलोमीटर लंबे एक राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक रैली निकाली।  सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्य मार्ग से गुजरते हुये सैकड़ों लोगों के साथ क्लब के सदस्यों ने अपने हाथों में विशाल झंडा पकड़ रखा था।

क्लब के एक सदस्य एपी ओली ने बताया कि विशाल झंडा बनाने का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने के साथ साथ असम के एथलीट हीमा दास को सम्मान देना था जिन्होंने विश्व जूनियर एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
 

Independence Day celebrated in different states like this, see special glances

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। सीएम नीतीश ने इसके बाद परेड का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सीएम ने लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य की समृद्धि की कामना की। तिरंगा फहराने से पहले नीतीश कुमार ने कारगिल स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर निकाली गई झाकियों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed