फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2019: Prime Minister Narendra Modi of One country one election

एक देश, एक चुनाव पर पीएम मोदी का जोर, कहा- अब एक देश, एक संविधान

Thu, 15 Aug 2019 10:03 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2019: Prime Minister Narendra Modi of One country one election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक देश एक चुनाव के अपने विचार को आगे बढ़ाया। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश के एकीकरण की प्रक्रिया हमेशा चलती रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार में देश के एकीकरण की प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदमों की चर्चा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने जीएसटी के माध्यम से वन नेशन, वन टैक्स के सपने को साकार किया है। उसी प्रकार पिछले दिनों ऊर्जा के क्षेत्र में वन नेशन, वन ग्रिड का काम भी सफलतापूर्वक संपन्न किया। उसी प्रकार से वन नेशन, वन मोबिलिटी कार्ड की व्यवस्था को भी हमने विकसित किया। और आज देश में व्यापक रूप से चर्चा चल रही है- एक देश, एकसाथ चुनाव। यह चर्चा होनी चाहिए, लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश के विकास की बात करते हुए कहा कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है, मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा। हर जिले में एक खूबी है, कोई पेंटिग के लिए मशहूर है तो कोई साड़ी के लिए। इसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए। देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed