फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indane Gas Customers can now book LPG cylinders by giving only one missed call

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब केवल एक ‘मिस्ड कॉल’ देकर करा सकेंगे ग्राहक

Sat, 02 Jan 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Indane Gas Customers can now book LPG cylinders by giving only one missed call
LPG cylinder

इंडियन आयल की इंडेन गैस के ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर भराने को लेकर बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन आयल के शुक्रवार को जारी आधिकरिक बयान के अनुसार उसके एलपीजी ग्राहक सिलेंडर भराने को लेकर देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिये कॉल करने में जो समय लगता था, उसकी बचत होगी। वे केवल मिस्ड कॉल कर बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को कॉल के लिये कोई शुल्क नहीं लगेगा जबकि मौजूदा आईवीआरएस (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, इस सुविधा से उन लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में स्वयं को सहज नहीं पाते। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरूआत की।


उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया। इंडियन ऑयल इसकी बिक्री एक्सपी- 100 ब्रांड के तहत करेगी। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरक यह सुनिश्चित करें कि एलपीजी की डिलिवरी एक दिन से लेकर कुछ घंटों में हो।

उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है। एलपीजी कनेक्शन 2014 के पहले छह दशकों में करीब 13 करोड़ लोगों को उपलब्ध करायी गयी थी। यह आंकड़ा पिछले छह साल में 30 करोड़ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed