{"_id":"5e7aa7538ebc3e6fa571d312","slug":"increased-pension-of-priests-in-tamil-nadu-channel-dedicated-to-temples-will-be-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में पुजारियों की बढ़ी पेंशन, मंदिरों को समर्पित चैनल होगा लॉन्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में पुजारियों की बढ़ी पेंशन, मंदिरों को समर्पित चैनल होगा लॉन्च
Wed, 25 Mar 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Palaniswami
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को मंदिर के पुजारियों की पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। पुजारियों को अब एक हजार के बजाय तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम ने 8.77करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह से मंदिरों को समर्पित टीवी चैनल भी लॉन्च करने व 50 करोड़ की लागत से 55 प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार करने का एलान किया। राज्य की विधानसभा को उन्होंने बताया कि हिंदू धार्मिक एवं धमार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एवं सीई) के तहत यह पहल की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य के वे पुजारी जो कि एचआर व सीई के तहत न आने के बावजूद भी मंदिर में 20 साल सेवारत रहे हैं और उनकी उम्र 60 हो गई है, उनकी पेंशन एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार की जा रही है। इसे सरकारी कोष से दिया जाएग।
विज्ञापन
इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त 4.64 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। सरकार ने मंदिरों के स्वामित्व वाले 100 पानी टैंकों की सफाई के लिए 26.20 करोड़ रुपये और दस हजार गरीब जोड़ों की शादी के लिए चार करोड़ रुपये का एलान किया।
विज्ञापन