फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increase women's representation within Cong's organisational structure: Kharge urges party leaders

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश- महिलाओं की भागीदारी बढ़ाओ, संगठन को मजबूत बनाओ

Mon, 25 Aug 2025 09:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 25 Aug 2025 09:08 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं से आह्वान किया है कि संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए। उन्होंने ये भी कहा कि जिला अध्यक्षों को अधिक जिम्मेदारी दी जाए और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलनों को जनता तक गहराई से पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
Increase women's representation within Cong's organisational structure: Kharge urges party leaders
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के ढांचे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए उन्हें पार्टी की जिम्मेदारियों में बराबरी से जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने यह बात झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए बुलाए गए पर्यवेक्षकों की बैठक में कही। यह बैठक दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई और इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों तथा एआईसीसी के प्रभारी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RSS: संघ का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी, दिल्ली में होगा तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम; मोहन भागवत लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


खरगे ने बताया जिला अध्यक्ष का महत्व
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्ष का पद बेहद अहम है। इस पद पर रहकर कई बड़े नेता आगे बढ़े हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, लाल बहादुर शास्त्री, गोविंद वल्लभ पंत, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गुंडू राव और मंत्री धरम सिंह, सभी कभी न कभी जिला अध्यक्ष रहे हैं। खरगे ने इस दौरान खुद का उदाहरण भी दिया और कहा, 'मैं भी मंत्री रहते हुए जिला अध्यक्ष बना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी पर जोर
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'हमें आधी आबादी की भागीदारी बढ़ानी होगी। महिलाओं को मुख्यधारा में लाकर, उन्हें जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करना होगा।'


राहुल गांधी का अभियान आगे बढ़ाने की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे राहुल गांधी के 'वोट चोरी' अभियान को जड़ तक लेकर जाएं और जनता के बीच इस मुद्दे को मजबूत करें। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। खरगे ने कहा, 'हमें अपनी लड़ाई आगे बढ़ानी होगी और लोगों तक यह संदेश साफ़-साफ़ पहुंचाना होगा।' इस दौरान उन्होंने अपनी बात को मजबूत करने के लिए एक हिंदी कविता की पंक्तियों का भी सहारा लिया।

यह भी पढ़ें - VP Polls: नक्सली हिंसा पीड़ितों का विपक्ष को पत्र, कहा- सलवा जुडूम खत्म करने वाले रेड्डी का न करें समर्थन

संगठन सृजन अभियान क्या है?
कांग्रेस ने 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत इस मकसद से की है कि पार्टी में विकेंद्रीकरण हो। यानी, जिला कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाया जाए ताकि वे स्वतंत्र रूप से राजनीतिक और संगठनात्मक फैसले ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed