{"_id":"68ac829462de920316023daf","slug":"preparations-to-celebrate-centenary-year-of-rss-three-day-dialogue-program-to-be-held-in-delhi-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: संघ का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी, दिल्ली में होगा तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम; मोहन भागवत लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: संघ का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी, दिल्ली में होगा तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम; मोहन भागवत लेंगे हिस्सा
Mon, 25 Aug 2025 09:04 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:04 PM IST
सार
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। शताब्दी वर्ष दो अक्तूबर विजयादशमी से शुरू होगा। शताब्दी वर्ष पर संघ के विचारों को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। संघ ने शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए दिल्ली में तीन दिवसीस संवाद कार्यक्रम करने का एलान किया गया। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को कार्यक्रम की जानकारी दी।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। शताब्दी वर्ष दो अक्तूबर विजयादशमी से शुरू होगा। शताब्दी वर्ष पर संघ के विचारों को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 26, 27 और 28 अगस्त को सरसंघचालक मोहन भागवत संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में समाज की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी 100 साल की यात्रा में कई पड़ाव और कई आयोजन किए। संघ ने जिस आधार पर कार्य किए उन अनुभवों को समाज तक पहुंचाया जाएगा। सरसंघचालक मोहन भागवत समाज के बुद्धिजीवियों के साथ आगामी कार्यों के बारे में संवाद करेंगे। इन पर आरएसएस अपनी शक्ति लगाएगा और अपने कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहेगा। यह संवाद पूरे देश के सामने लाइव होगा। वह देश के महत्वपूर्ण विषयों पर भी बोलेंगे।
विज्ञापन
सुनील आंबेकर ने कहा कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश आ रहे हैं। हमने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को भी आमंत्रित किया है। पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल और पूर्व राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे डागर ब्रदर्स, को आमंत्रित किया गया है। अभिनव बिंद्रा और कपिल देव ने भी निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हमने कई तरह के लोगों को आमंत्रित किया है। अब तक लगभग 1300 लोगों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि संघ ने लगभग सभी राजनीतिक दलों के लोगों से संपर्क किया है और उनमें से कई ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। हमने दूतावासों को भी आमंत्रित किया है। अमेरिका से लेकर चीन, कुवैत से लेकर कजाकिस्तान तक और नेपाल जैसे हमारे पड़ोसी देशों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी तरह के कार्यक्रम बंगलूरु, कोलकाता और मुंबई में भी आयोजित किए जाएंगे।
आंबेकर ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी और डॉ. त्रेहान भाग लेंगे। हर धर्म के लोग इसमें भाग लेंगे। संवाद कार्यक्रम में दो दिन उद्धबोधन का सत्र रखा है। दो दिन में 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताएंगे। तीसरे दिन आमंत्रित अतिथि भी संबोधन देंगे। साथ ही लोगों के प्रश्नों के जवाब देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन