फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increase in domestic violence due to increasing global warming claims in research

Global Warming Reaction: बढ़ता तापमान झुलसा रहा रिश्ते; ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ी घरेलू हिंसा; शोध में दावा

Sat, 01 Jul 2023 02:57 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2023 02:57 AM IST
सार

बढ़ते तापमान के साथ भारत में आईपीवी के स्तर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका है। अनुमान है 2090 तक भारत में आईपीवी का स्तर बढ़कर 23.5% होगा। वहीं, 14.8 फीसदी के साथ नेपाल दूसरे व 5.9 फीसदी के साथ पाकिस्तान तीसरे स्थापन पर होगा।

विज्ञापन

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ती गर्मी की तपिश करीबी रिश्तों को भी झुलसा रही है। एक शोध में दावा किया गया है कि तापमान बढ़ने के साथ ही घरेलू हिंसा के मामले भी बढ़ने लगे हैं। यह निष्कर्ष भारत, पाकिस्तान और नेपाल की करीब 2 लाख महिलाओं पर किए गए शोध के बाद निकाला गया है। 

विज्ञापन


यह शोध हाल ही में 'जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल असोसिएशन साइकियाट्री में छपा है। शोध में दावा किया गया कि तापमान बढ़ने की वजह से महिलाओं के खिलाफ इंटिमेट पार्टनर वायलेंस (आईपीवी) में बढ़ोतरी हो रही है। 1 अक्तूबर 2010 से 30 अप्रैल, 2018 के बीच भारत, पाक और नेपाल की 15  से 49 वर्ष की 1,94,871 महिलाओं द्वारा दर्ज हिंसा की शिकायतों के आधार पर शोध किया गया। इसमें पाया गया कि सालाना औसत तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के कारण घरेलू हिंसा के मामले 4.5% बढ़े हैं। 
विज्ञापन


भारत पर सर्वाधिक असर
 बढ़ते तापमान के साथ भारत में आईपीवी के स्तर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका है। अनुमान है 2090 तक भारत में आईपीवी का स्तर बढ़कर 23.5% होगा। वहीं, 14.8 फीसदी के साथ नेपाल दूसरे व 5.9 फीसदी के साथ पाकिस्तान तीसरे स्थापन पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed