फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increase in DA of 3.25 lakh CRPF soldiers and officers

CRPF: सीआरपीएफ के 3.25 लाख जवानों/अफसरों के डीए में हुई बढ़ोतरी, HRA में मिलेगा ये आर्थिक फायदा

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:37 PM IST
सार

बल की तरफ से सभी यूनिटों को सूचित किया गया है कि डीए की नई दरों के अनुसार, एचआरए में बढ़ोतरी की जाए। चूंकि डीए की दरों में पहली जनवरी से वृद्धि हुई थी, इसलिए एचआरए में एक जनवरी से बढ़ोतरी की जाएगी। सभी योग्य कार्मिकों को एरियर मिलेगा। हाउस रैंट अलाउंस की नई दरें 30, 20 और 10 फीसदी रहेंगी। 

विज्ञापन
Increase in DA of 3.25 lakh CRPF soldiers and officers
सीआरपीएफ कर्मियों का HRA। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में सवा तीन लाख जवानों/अधिकारियों को आर्थिक फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते 'डीए' में हुई वृद्धि के बाद सभी कार्मिकों के 'एचआरए' अलाउंस में बदलाव नहीं हुआ था। बल की तरफ से सभी यूनिटों को सूचित किया गया है कि डीए की नई दरों के अनुसार, एचआरए में बढ़ोतरी की जाए। चूंकि डीए की दरों में पहली जनवरी से वृद्धि हुई थी, इसलिए एचआरए में एक जनवरी से बढ़ोतरी की जाएगी। सभी योग्य कार्मिकों को एरियर मिलेगा। हाउस रैंट अलाउंस की नई दरें 30, 20 और 10 फीसदी रहेंगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के सभी महकमों में पहली जनवरी से डीए की दरों को 46 से 50 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों के दूसरे भत्तों में भी वृद्धि हुई थी। डीए में उक्त वृद्धि से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक्स श्रेणी के शहरों के लिए 27 फीसदी, वाई श्रेणी के शहरों में 18 फीसदी और जेड श्रेणी वाले शहरों में 9 फीसदी की दर से एचआरए मिलता था। एचआरए की नई दरों को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय से पूछा गया था। यह मामला वित्त मंत्रालय के संज्ञान में भी लाया गया। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि डीए की दरों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र के कई मंत्रालयों ने दूसरे भत्तों में भी वृद्धि की है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में एचआरए की बढ़ी हुई दरें लागू की जाएं। अनेक मंत्रालयों ने एचआरए की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ एचआरए मिले। गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीआरपीएफ भी अपने सभी कार्मिकों को उक्त फायदा दे। सीआरपीएफ की सभी यूनिटों से कहा गया है कि वे एचआरए की बढ़ी हुई दरें लागू करें। एक्स श्रेणी के शहरों के लिए 27 से बढ़कर 30 फीसदी, वाई श्रेणी के शहरों में 18 से बढ़कर 20 फीसदी और जेड श्रेणी वाले शहरों में 9 से 10 फीसदी के हिसाब एचआरए दिया जाए। कार्मिकों को अगस्त माह के वेतन में एक जनवरी 2024 से लेकर अब तक का एरिया भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed