फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax raids on 40 locations of major infra groups, undisclosed income of 2000 crores found

प्रमुख इंफ्रा समूहों के 40 ठिकानों पर आयकर छापा, 2000 करोड़ की अघोषित आय मिली

Fri, 14 Feb 2020 05:19 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Income tax raids on 40 locations of major infra groups, undisclosed income of 2000 crores found

देश की प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनियों के ठिकानों पर आयकर छापों में विभाग को 2 हजार करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिकारियों ने छह फरवरी को राजधानी दिल्ली समेत हैदराबाद, विजयवाड़ा, कडप्पा, विशाखापट्टनम और पुणे में स्थित 40 से अधिक परिसरों में छापा मारकर इस रकम का पता लगाया है।

विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने इनके यहां से 85 लाख की नकदी और 71 लाख रुपये के जेवर जब्त किए हैं। कंपनी के पास इनका कोई लिखित हिसाब नहीं था। 25 बैंक लॉकरों को भी सील किया गया है। इस कार्रवाई में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तीन प्रमुख बुनियादी ढांचा समूह शामिल हैं। सीबीडीटी ने बयान जारी कर बताया कि आयकर की जांच में फर्जी उप ठेकेदारों, अति चालान और फर्जी बिलिंग के जरिये नकदी सृजन करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। 
विज्ञापन


छापामारी में पता चला कि इन बुनियादी ढांचा कंपनियों ने कई ऐसी फर्जी संस्थाओं के साथ अनुबंध दिखाया था जो दरअसल वजूद में ही नहीं थीं। विभाग ने शुरुआती जांच में 2 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी का अनुमान लगाया है। आयकर विभाग ने छापों के दौरान कई गुप्त दस्तावेज, ई मेल, व्हाट्सएप मैसेज और अस्पष्ट विदेशी लेनदेन की जानकारी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed