{"_id":"6158f36b8ebc3e626910af32","slug":"income-tax-raid-on-real-estate-developer-premises-in-gujarat-rs-500-crore-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर आयकर छापा, 500 करोड़ के बेहिसाब लेनदेन का चला पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर आयकर छापा, 500 करोड़ के बेहिसाब लेनदेन का चला पता
Sun, 03 Oct 2021 05:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:33 AM IST
सार
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि दस्तावेज से रियल एस्टेट समूह की 200 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। वहीं ब्रोकरों के पास से मिले दस्तावेज से 200 करोड़ रुपये की और अघोषित आय के संबंधित पक्षों के पास होने का खुलासा हुआ है। कुल मिलाकर छापे और तलाशी की कार्रवाई में 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर विभाग ने गुजरात में अहमदाबाद स्थित एक रियल एस्टेट डेवलपर और उससे जुड़े ब्रोकरों के 22 ठिकानों पर छापा मारकर 500 करोड़ रुपये के बेहिसाब लेनदेन का पता लगाया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह दावा किया।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि दस्तावेज से रियल एस्टेट समूह की 200 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। वहीं ब्रोकरों के पास से मिले दस्तावेज से 200 करोड़ रुपये की और अघोषित आय के संबंधित पक्षों के पास होने का खुलासा हुआ है। कुल मिलाकर छापे और तलाशी की कार्रवाई में 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है। आयकर विभाग ने समूह और ब्रोकरों से जुड़े 22 ठिकानों पर 28 सितंबर को छापे की कार्रवाई की थी और यह अभी भी जारी है।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने कहा कि छापे के दौरान एक करोड़ रुपये की नकदी और 98 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए। अब तक 24 लॉकरों पर रोक लगाई गई है। रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों पर छापे में कुछ ऐसे दस्तावेज, डिजिटल सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि पिछले कुछ सालोें के दौरान बेनामी लोगों के नाम पर संपत्तियों की खरीद की गई।
विज्ञापन
अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि में बेहिसाब निवेश दिखाने वाले दस्तावेज और 100 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि की बिक्री से बेहिसाब नकद रसीदें जब्त की गई हैं। ब्रोकरों के मामले में दस्तावेज से इनके जरिए भूमि की खरीद बिक्री के 200 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है।