फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department discloses undisclosed income of 75 crores in raids of Bihar contractors

बिहार के ठेकेदारों के यहां आयकर विभाग ने छापे में 75 करोड़ की अघोषित आय का किया खुलासा

Sat, 31 Oct 2020 03:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Income tax department discloses undisclosed income of 75 crores in raids of Bihar contractors
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आयकर विभाग की टीम ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ठेकेदारों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारकर 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। सीबीडीटी के मुताबिक पटना, भागलपुर, हिलसा और कटिहार के चार प्रमुख ठेकेदारों के यहां बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। इसके अलावा गया के कुछ पत्थर कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे (सिर्फ कारोबारी परिसरों में होने वाली तलाशी) मारे।

विज्ञापन


चारों कारोबारी समूहों के कर चोरी में लिप्त होने के साक्ष्य मिले हैं। सीबीडीटी के बयान के मुताबिक अब तक हुई जांच में 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय सामने आई है। छापों के दौरान करीब 3.21 करोड़ रुपये की राशि जब्त भी की गई। जबकि 30 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और 16 करोड़ की संपत्ति को निषेधात्मक आदेश के तहत रखा गया है। आयकर विभाग ने इस महीने कर चोरी के मामले में दो सरकारी ठेकेदारों, एक रेशम व्यापारी, एक खनन व्यवसायी, सहकारी बैंक के एक अध्यक्ष और उनसे जुड़े संस्थानों पर छापा मारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed