फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Raid: Income tax department detects tax evasion worth crores after raids on two business entities

Income Tax Raid: दो व्यावसायिक संस्थाओं पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों की कर चोरी का लगाया पता

Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

 Income Tax Raid: आयकर विभाग ने डिजिटल मार्केटिंग में लगे एक समूह और ठोस कचरा प्रबंधन में लगी एक अन्य इकाई पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Income Tax Raid: Income tax department detects tax evasion worth crores after raids on two business entities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आयकर विभाग ने डिजिटल मार्केटिंग में लगे एक समूह और ठोस कचरा प्रबंधन में लगी एक अन्य इकाई पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। यह छापेमारी 12 अक्तूबर को की गई थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि पहला समूह डिजिटल मार्केटिंग और कैंपेन प्रबंधन में लगा हुआ है। एजेंसी ने कंपनी के बंगलूरू, सूरत, चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित सात परिसरों पर छापेमारी की है। पाए गए साक्ष्यों से पता चला है कि समूह एक एंट्री ऑपरेटर को काम देकर फर्जी व्यावसायिक प्रविष्टियां प्राप्त करने में लगा हुआ था। वहीं एंट्री ऑपरेटर ने हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से समूह की नकदी और बेहिसाब आय के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करने की बात स्वीकार की है। सीबीडीटी ने कहा कि व्यय की मुद्रास्फीति और राजस्व की कम रिपोर्टिंग का भी पता चला है और समूह को बेहिसाब नकद भुगतान में लिप्त पाया गया है।

विज्ञापन


दूसरे समूह  पर भी हेराफेरी का आरोप
वहीं दूसरा समूह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगा हुआ है और देश भर में ठोस अपशिष्ट संग्रह, परिवहन, प्रसंस्करण और निपटान सेवाओं में काम करता है, मुख्य रूप से भारतीय नगर पालिकाओं के कामों को देखता है। बयान में कहा गया है साक्ष्य से पता चलता है कि इस समूह ने खर्चों और उप-अनुबंधों के लिए फर्जी बिलों की बुकिंग में लिप्त है और इस तरह के फर्जी खर्चों का प्रारंभिक अनुमान 70 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब सात करोड़ रुपये की संपत्ति में बेहिसाब निवेश का पता चला है और 1.95 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 65 लाख रुपये के जेवरात मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed