{"_id":"5c96c78abdec22147609e6fd","slug":"income-tax-department-detects-foreign-assets-of-rs-800-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने 800 करोड़ की विदेशी संपत्ति का पता लगाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग ने 800 करोड़ की विदेशी संपत्ति का पता लगाया
Sun, 24 Mar 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक-गोवा क्षेत्र के आयकर विभाग ने 800 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति का पता लगाया है और तीन मामलों में अभियोजन शुरू किया गया है। विभाग के शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तीन मामलों में काला धन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 10 अन्य मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य आयकर आयुक्त (कर्नाटक-गोवा) बीआर बालकृष्ण ने बताया कि खनन कारोबार करने वाले लोगों की जांच करते समय हमें मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत मिले। इनमें से कुछ लोगों ने भारतीय नागरिकता को छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले ली थी। जांच में पता चला कि इन लोगों ने अघोषित बैंक खाते खुलवाए थे और हांगकांग, ब्रिटेन और समोआ, सिंगापुर, बुल्गारिया और पनामा जैसे देशों में रीयल एस्टेट और ट्रस्टों में निवेश किया था। 26 मामलों में छापेमारी की गई।
वहीं, गोवा में आयकर विभाग ने अनोखी मोडस आपरेंडी का पता लगाया, जहां विदेशी ऐसी संपत्ति अधिग्रहण कर रहे थे, जो उनके नाम पर नहीं थी। जांच में पता चला कि कई विदेशियों ने विला को खरीदा, लेकिन बिना पंजीकरण कराए दशकों तक उस पर कब्जा जमाए रखा। बेनामी संपत्ति कानून के तहत ऐसी 12 संपत्तियों को अटैच किया गया है। मार्च के अंत तक करीब 100 करोड़ रुपये की 100 एकड़ भूमि को अटैच कर लिया जाएगा।