फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   income tax department 1,000 crore black money found in raid by IT company of Chennai cbdt

आयकर विभाग : चेन्नई की आईटी कंपनी में छापेमारी, 1,000 करोड़ का काला धन मिला

Sat, 07 Nov 2020 07:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
income tax department 1,000 crore black money found in raid by IT company of Chennai cbdt
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई और मदुरै में आईटी कंपनी में छापेमारी की। इसमें 1,000 करोड़ रुपये का काला धन और बेहिसाब बेनामी संपत्तियां मिली हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 सीबीडीटी के मुताबिक, ये छापे कंपनी से जुडे़ तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै स्थित पांच ठिकानों पर चार नवंबर को अंजाम दिए गए थे। सीबीडीटी ने अपने बयान में बताया कि तलाशी अभियान के दौरान करीब 1,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। इसमें से 337 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का पहले ही पता चला था। दरअसल, ये छापे तब मारे गए, जब सिंगापुर की एक कंपनी में निवेश से जुड़े सुबूतों का पता लगा।



 

बता दें कि नवंबर 2019 में भी चेन्नई स्थित शिक्षण संस्थानों पर मारे गए छापे के दौरान आयकर विभाग ने 350 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी थी। इसके अलावा विभाग ने लगभग 8 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए थे। आरोपी समूह के अधीन कई इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, डेंटल और नर्सिग कॉलेज, अस्पताल और स्कूल संचालित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed