फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inauguration of free blanket distribution bank in RML Hospital, 'Let's go together' organizations initiative

कंबल वितरण बैंक: आरएमएल अस्पताल में निःशुल्क कंबल वितरण बैंक का उद्घाटन, 'आओ साथ चलें' संस्था ने की पहल

Tue, 02 Jan 2024 09:33 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

संजय मयूख ने कहा कि अस्पताल में बहुत दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। उनको ठंड से सुरक्षित रखने के लिए कंबल बैंक जैसी पहल बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Inauguration of free blanket distribution bank in RML Hospital, 'Let's go together' organizations initiative
गरीबों को मुफ्त कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और दिल्ली भा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदारों को दिल्ली की भीषण ठंड से बचाने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने आरएमएल अस्पताल में निःशुल्क कंबल वितरण बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर संजय मयूख ने सैकड़ों तीमारदारों को कंबल वितरित किए। 'आओ साथ चलें' संस्था द्वारा नि:शुल्क कंबल बैंक कई वर्षों से संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में संजय मयूख, विष्णु मित्तल के अलावा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर संजय मयूख ने कहा कि अस्पताल में बहुत दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। उनको ठंड से सुरक्षित रखने के लिए कंबल बैंक जैसी पहल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा जिन लोगों को जरूरत है, उनकी मदद के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विष्णु मित्तल की अगुवाई में जिस तरह से मरीजों के सहायकों के लिए निशुल्क भोजन वितरण, कंबल उपलब्ध कराने और इलाज में मदद जैसे सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, वह बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल और आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए संस्था कई सेवा प्रकल्प चला रही हैं। ठंड में कंबल बैंक उनमें से एक है। इसके अलावा प्रसादम और वस्त्रम जैसे अभियान भी प्रमुखता से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आओ साथ चलें संस्था द्वारा ठंड में कंबल बैंक बीते कई वर्षो से चलाया जा रहा है। आरएमएल में मरीजों का इलाज कराने आए लोगों को आओ साथ चलें संस्था द्वारा टोकन के माध्यम से बिना किसी पैसे के कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे वे ठंड में अपना बचाव कर सकें। हर साल बड़ी संख्या में अच्छी गुणवत्ता के कंबलो का इंतजाम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed