फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुतुबमीनार से भी ऊंचे सिग्नेचर ब्रिज पर चढ़ते ही होने लगेगा अलग एहसास, पलक झपकते मिटेंगी दूरियां

Sun, 04 Nov 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Inaugaration of signature bridge of Delhi, see Photos
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : PTI

लगभग 14 साल के इंतजार के बाद उत्तरी दिल्ली को उत्तरी पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाला सिग्नेचर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है।  रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे जनता को समर्पित किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली और वजीरादाबाद के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। सोमवार 5 नवंबर से इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। यह सिग्नेचर ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेगा। इसके शीर्ष पर जाकर दिल्ली की विहंगम तस्वीर देखी जा सकेगी।चलिए देखतें हैं इस ब्रिज की कुछ तस्वीरें-

loader
Inaugaration of signature bridge of Delhi, see Photos
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : PTI
यह उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और बाहरी दिल्ली को जोड़ेगा। ब्रिज के रखरखाव के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। सिग्नेचर ब्रिज की ऊंचाई कुतुबमीनार (73 मीटर) से दोगुनी से भी ज्यादा है। सबसे ऊपर करीब 22 मीटर ऊंचा ग्लास का एक बॉक्स बनाया गया है। बॉक्स के अंदर से लोग बाहर का नजारा देख सकेंगे। इसके लिए चार एलिवेटर लगाए गए हैं। सिग्नेचर ब्रिज के सहारे एक बार में कुल 50 लोग पुल के शीर्ष तक पहुंच सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो महीने में सभी एलिवेटर काम करने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inaugaration of signature bridge of Delhi, see Photos
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : PTI
575 मीटर लंबे इस ब्रिज की सफाई भी यूरोप से आईं हाईटेक मशीनें करेंगी। हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत ब्रिज में 104 सेंसर लगाए गए हैं।
Inaugaration of signature bridge of Delhi, see Photos
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : ANI
इनमें से 10 ब्रिज की केबल में और 5 सेंसर फाउंडेशन में लगाए गए हैं, जबकि ब्रिज के अन्य हिस्सों में भी सेंसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Inaugaration of signature bridge of Delhi, see Photos
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : ANI
ये सेंसर ब्रिज के हर हिस्से की 24 घंटे निगरानी करेंगे। ब्रिज में कहीं भी कोई क्षति दिखेगी, तो सेंसर इसकी जानकारी तुरंत देंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed