फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in this village of Andhra Pradesh womens have to wear nightie after sunset

इस गांव का सख्त नियम, दिन में नाइटी पहनने पर लगता है मोटा जुर्माना

Sat, 10 Nov 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Updated Sat, 10 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
in this village of Andhra Pradesh womens have to wear nightie after sunset
सांकेतिक तस्वीर

पिछले 9 महीनों से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के एक गांव की महिलाओं ने दिन के समय में नाइटी पहनना बंद कर दिया है। इसकी वजह है एक आदेश जो गांव के बुजुर्गों द्वारा दिया गया है। बुजुर्गों ने यह निर्णय लिया है कि नाइटी केवल रात के लिए होती है। इसलिए उन्हें उसी समय पहना जाना चाहिए।

विज्ञापन


तोकालापल्ली गांव के 9 सदस्यों की एक समिति ने एक रणनीति बनाई है। जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि 1800 महिलाओं में से कोई भी उनके आदेश का उल्लंघन न करे। यदि कोई महिला सुबह के सात बजे से शाम के सात बजे नाइटी पहने हुए दिखाई देती है तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यदि कोई आदेश का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देता है तो उसे ईनाम के तौर पर 1000 रुपये मिलेंगे। तोकालापल्ली गांव के कुछ गांववालों का कहना है कि बुजुर्गों ने उन्हें दोषी पाए जाने पर सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके बारे में सरकारी अधिकारियों को कुछ न बताया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की सरपंच फंतासिया महालक्ष्मी ने कहा कि खुले में कपड़े धोना, नाइटी में सब्जी की दुकान पर जाना या बैठक में शामिल होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं ने बुजुर्गों से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने या फिर आदेश का उल्लंघन करना वालों के सामाजिक बहिष्कार की बात को नकार दिया।


वैसे तो यह आदेश लगभग 9 महीने पुराना है लेकिन यह गुरुवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी वजह से शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों ने मामले की जांच करने के लिए गांव का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed