{"_id":"5f578bb07584e50c95741f0b","slug":"in-the-sushant-rajput-case-narcotics-control-bureau-could-be-interrogate-many-bollywood-celebrities-and-doctors-in-drug-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत राजपूत केस में एनसीबी के अंधेरे में चले तीर से लगे कई निशाने, मुंबई के ड्रग माफियाओं तक पहुंचाएगी रिया!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत राजपूत केस में एनसीबी के अंधेरे में चले तीर से लगे कई निशाने, मुंबई के ड्रग माफियाओं तक पहुंचाएगी रिया!
Tue, 08 Sep 2020 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:18 PM IST
सार
जांच एजेंसी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस केस में अब रिया मुंबई के ड्रग माफिया तक पहुंचने की सीढ़ी बनेगी। खास बात है कि इस कड़ी में कई चिकित्सक भी शामिल हैं...
विज्ञापन
Rhea Chakraborty arrested by Narcotics Control Bureau NCB
- फोटो : ANI
विस्तार
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को ड्रग्स एंगल से आगे बढ़ाने का फैसला सही साबित हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंधेरे में तीर चलाया था, लेकिन उससे एक नहीं, बल्कि कई निशाने लग गए। अब केस में यह बात साफ हो गई है कि सुशांत सिंह और उससे जुड़े लोगों के बीच ड्रग घूमती रही है। रिया चक्रवर्ती से तीन दिन तक चली पूछताछ में ड्रग एंगल से जुड़ी कई बातों का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस केस में अब रिया मुंबई के ड्रग माफिया तक पहुंचने की सीढ़ी बनेगी। खास बात है कि इस कड़ी में कई चिकित्सक भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में आठ बॉलिवुड हस्तियों और छह चिकित्सकों के घरों पर जांच एजेंसी दस्तक दे सकती है। एनसीबी का प्रयास है कि रिया और उसके परिचितों के जरिए मुंबई में ड्रग माफिया के मुख्य सरगना तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिया चक्रवर्ती से की गई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। सबसे पहला तो यही कि सुशांत के घर पर ड्रग पहुंचाई जाती थी। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि रिया ने यह बात मान ली है। उन्होंने पूछताछ में यह भी स्वीकारा है कि उसके भाई और सुशांत के कई दूसरे जानकार भी इसमें शामिल हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि सुशांत पहले से ही ड्रग लेते रहे हैं।
विज्ञापन
रिया ने इस बात से मना किया है कि उसने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग मुहैया कराई थी। इसे लेकर कई चिकित्सक भी पूछताछ के घेरे में आ सकते हैं। करीब छह-सात चिकित्सक ऐसे हैं, जिनसे सुशांत की हालत को लेकर सलाह ली जाती रही है। उनमें से कुछ डॉक्टरों को ड्रग की बात बताई गई थी।
ड्रग कहां से आ रही थी, इसे लेकर एनसीबी को रिया से काफी अहम जानकारियां मिली हैं। मुंबई में यह कारोबार कहां तक फैला है, इस बारे में एनसीबी को कुछ दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी ये दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। सुशांत सिंह के यहां ड्रग का इंतजाम कौन लोग करते थे, वे तकरीबन सभी नाम जांच एजेंसी को बता दिए गए हैं।
जांच एजेंसी को रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के मोबाइल फोन एवं लैपटॉप से बहुत अहम जानकारियां मिली हैं। ईमेल के जरिए ड्रग का कब किसे ऑर्डर दिया गया और उसका पेमेंट मोड क्या था, ये मालूम हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि रिया के अलावा उसके कई दोस्त भी कथित तौर पर तीन साल से ड्रग ले रहे थे।
रिया ने पूछताछ में बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती रही है। शौविक, सैमुअल और दीपेश भी यह बात कह चुके हैं कि वे भी सुशांत के लिए ड्रग मंगवाते रहे हैं। अब इस मामले में जल्द ही सुशांत और रिया के दूसरे दोस्तों की गिरफ्तारी हो सकती है।