'पाकिस्तान के मामले में नेहरू वाली गलती दोहरा रहे मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घूमना छोड़कर देश को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान और विदेश नीति के मामले में कांग्रेस सरकार में जो गलतियां हुईं, मोदी सरकार उन्हें सुधारेगी। लेकिन अब लग रहा है कि मोदी की विदेश नीति भी आधारहीन है।
सोमवार को यहां मीडिया से चर्चा करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि पाकिस्तान के मामले में प्रधानमंत्री मोदी वही गलती दोहरा रहे हैं, जो चीन के साथ पंचशील समझौते के समय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी।
चीन और रूस पाकिस्तान से मिले हुए हैं
देश की तरक्की में यद्यपि नेहरू का बड़ा योगदान है, लेकिन चीन ने भारत के साथ धोखा किया और 1962 की लड़ाई हम हार गए। वही गलती मोदी जी कर रहे हैं। चीन और रूस पाकिस्तान से मिले हुए हैं।
अमेरिका पाकिस्तान को सैन्य और आर्थिक मदद कर रहा है। लिहाजा भारत सिर्फ अमेरिका के भरोसे नहीं बैठा रह सकता। शंकराचार्य ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हो रहे हैं। कूटनीतिक गलतियों के कारण आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से बातचीत, अभी तक हमें सफलता नहीं मिल रही है।