{"_id":"62ba4d038a508048bf3ad28d","slug":"in-space-approved-two-space-startups-dhruva-space-and-digantara-to-launch-their-payloads-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"Space Startups: इन-स्पेस ने दो स्टार्टअप को दी मंजूरी, दोनों के पेलोड 30 जून को किए जाएंगे प्रक्षेपित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Space Startups: इन-स्पेस ने दो स्टार्टअप को दी मंजूरी, दोनों के पेलोड 30 जून को किए जाएंगे प्रक्षेपित
Tue, 28 Jun 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:06 AM IST
सार
नोडल एजेंसी ने कहा कि ध्रुव स्पेस प्रा.लि. (हैदराबाद) और दिगांतरा रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. (बंगलूरू) को 24 जून को पेलोड प्रक्षेपित करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में निजी क्षेत्र के जरिये अंतरिक्ष प्रक्षेपण शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्द्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने प्राइवेट कंपनियों को मंजूरी देना शुरू कर दिया है। इन-स्पेस एक स्वायत्त सिंगल विंडो नोडल एजेंसी है, जिसे भारत में गैर-सरकारी निजी उद्योगों (एनजीपीई) की अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने, उन्हें अधिकृत करने और उन पर नजर रखने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
नोडल एजेंसी ने कहा कि ध्रुव स्पेस प्रा.लि. (हैदराबाद) और दिगांतरा रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. (बंगलूरू) को 24 जून को पेलोड प्रक्षेपित करने की मंजूरी दी गई है। ध्रुव स्पेस के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पेलोड ‘ध्रुव स्पेस सैटेलाइट ऑर्बिटल डिप्लॉयर’ (डीएसओडी1यू) और दिगांतरा के प्रोटॉन डोजीमीटर पेलोड ‘रोबस्ट इंटीग्रेटिंग प्रोटॉन फ्लुएंस मीटर’ (आरओबीआई) को प्रक्षेपण के लिए अधिकृत किया गया है। इन पेलोड को पीएसएलवी-सी53 के पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरीमेंटल मॉड्यूल से 30 जून को प्रक्षेपित किया जाना है।
विज्ञापन
मील का पत्थर साबित होगी योजना : गोयनका
इन-स्पेस के अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने कहा कि नोडल एजेंसी की ओर से पहले दो प्रक्षेपण को मंजूरी देना मील का पत्थर है। इससे भारत में निजी क्षेत्र की ओर से अंतरिक्ष प्रक्षेपण की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि दिगांतरा एक मौसम उपग्रह लॉन्च करेगा, जिसका उपयोग उनकी पेटेंट तकनीक का इस्तेमाल कर अंतरिक्ष से मौसम की निगरानी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन