राहुल ने तोड़ी माया-मुलायम पर चुप्पी, मोदी को भी लिया निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी बोले, जब सब मिलकर लोकसभा में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे तो मुलायम सिंह यादव भी उसमें शामिल थे लेकिन इस बीच भाजपा वालों ने मुलायम के कान में धीमे से न जाने क्या कह दिया कि वह कुर्सी से उठे ही नहीं। इसके बाद बिहार चुनाव में कांग्रेस को महागठबंधन में लालू और नीतीश का साथ तो मिला लेकिन मुलायम का समर्थन नहीं।
मुलायम मोदी से मिल गए है। राहुल ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि मुलायम ने साइकिल पंक्चर कर दी। लगा कि अखिलेश उसमें हवा भरेंगे लेकिन उन्होंने पंक्चर टायर उठाकर फेंक दिया। यह काम करना भी था तो साढ़े चार साल पहले करते। चुनाव से छह माह पहले ऐसा करने का कोई फायदा नहीं।
राहुल ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा
राहुल ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। रोड शो के दौरान नौ जगह सभाओं को संबोधित किया और हर दफे यही कहा कि मोदी ने 10-15 पूंजीपतियों के एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए। किसान, व्यापारी, युवा त्रस्त और मोदी एवं उनके 10-15 दोस्त मस्त।
राहुल ने वादा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ होगा। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। राहुल ने याद दिलाया कि मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।
पूंजीपतियों का जो कर्ज माफ किया, वह जनता का पैसा था। इससे युवाओं को ट्रेनिंग दिलाई जा सकती थी, किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था। आरोप लगाया कि मोदी की वजह से युवाओं की शक्ति जाया जा रही है और इससे देश कमजोर होगा।
मोदी ने तीन साल का मनरेगा का पैसा गिने-चुने उद्योगपतियों को दान कर दिया
कहा, मनरेगा में एक साल में 35 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं, तब लाखों मजदूरों को रोजगार मिलता है। मोदी ने तीन साल का मनरेगा का पैसा गिने-चुने उद्योगपतियों को दान कर दिया। महंगाई के मसले पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे मूल्य का उदाहरण देते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
राहुल ने मोदी के सूट का मुद्दा भी उठाया। कहा, सूट पर सोने के धागे से मोदी का नाम लिखा था। बाजार में उसकी कीमत 15 लाख रुपये थी। हमने दबाव बनाया तो सूट चार करोड़ में बेच दिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है और जनता बता रही है कि यूपी समेत पूरे देश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता।