{"_id":"5a22b03e4f1c1bce408ba9ef","slug":"in-palghar-district-of-maharashtra-doctors-remove-72-coins-from-a-person-s-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: युवक के पेट में से डॉक्टरों ने निकाले 72 सिक्के","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: युवक के पेट में से डॉक्टरों ने निकाले 72 सिक्के
एजेंसी / मुंबई
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें डॉक्टरों को एक व्यक्ति के पेट में 72 सिक्के मिले। डॉक्टरों का कहना है कि किसी मानसिक बीमारी के चलते 50 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति सिक्के खाने का आदि हो चुका है।
विज्ञापन
डॉ अमित केले आदिवासी कृष्णा सोमाल्या सांबर का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम के प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि सांबर मेटलफ्रेजिया नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में व्यक्ति धातु की वस्तुएं खाने का अभ्यस्त हो जाता है।
विज्ञापन
डॉ केले ने कहा कि पालघर के तालासारी तालुका के निवासी संबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी से ग्रस्त है और पिछले 20 सालों से एक शारीरिक विकार ‘पीका’ से परेशान हैं। बता दें कि पीका ग्रस्त लोगों को पोषण रहित वस्तुओं को खाने की प्रबल इच्छा होती है। इसके कारण सांबर को लोहे और मेटल के सिक्के खाने की आदत हो गई थी।
विज्ञापन
केले ने बताया कि कुछ तो प्राकृतिक पाचन क्रिया में निकल जाते थे पर कुछ शरीर के भीतर ही मौजूद थे। डॉक्टर के अनुसार इसके कारण सांबर को उल्टी और अपच की परेशानी हो रही थी।