फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Odisha Woman dies due to alleged negligence by Hospital as Relatives claim different Blood Group administered to her news and updates

ओडिशा: अस्पताल की लापरवाही, महिला को चढ़ा दिया गलत ब्लड ग्रुप का रक्त, मौत

Sat, 13 Nov 2021 10:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 13 Nov 2021 10:04 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि शव को आगे जांच के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
In Odisha Woman dies due to alleged negligence by Hospital as Relatives claim different Blood Group administered to her news and updates
Prayagraj News : सरिया पेट में घुसने से समाचार पत्र वितरक की मौत। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने एक 25 वर्षीय युवती को कथित रूप से गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कुतरा के बूड़ाकाटा गांव की रहने वाली सरोजिनी काकू को गुरुवार को राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को सिकल सेल एनीमिया की समस्या थी और उसे खून चढ़ाया जाना था। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि महिला को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक रिश्तेदार ने रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान कहा, सरोजिनी का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है, लेकिन उन्हें बी पॉजिटिव ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया।’’ इस मामले में कुतरा के पुलिस इंस्पेक्टर बीके बिहारी ने मामला दर्ज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि शव को आगे जांच के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने भी इस मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया है और कहा है कि इसमें जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, अस्पताल के अधीक्षक जगदीशचंद्र बहेरा ने लापरवाही की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर गलत ब्लड ग्रुप का मामला होता तो रोगी की 10-15 मिनट में ही मौत हो जाती।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed