फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Modis Gujarat Dalits attacked for refusing to remove cow carcass, six held

गुजरातः गाय का शव उठाने से इनकार पर गर्भवती दलित महिला की पिटाई

Sun, 25 Sep 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
In Modis Gujarat Dalits attacked for refusing to remove cow carcass, six held
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के बांसकांठा जिले के अमीरगढ़ की पुलिस ने शनिवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सब पर एक दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप है। आरोपियों ने मरी हुई गाय के शव को उठाने से इंकार करने पर दलित परिवार की गर्भवती महिला के साथ अन्य लोगों की पिटाई की। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी मोटा करजा गांव की उच्च जातियों से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों ने दलित परिवार को गालियां दी और उनकी पिटाई की। बांसकाठा के एसपी नीरज बडगुजर ने कहा कि पीड़ितों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा, उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने शुक्रवार की रात पीड़ित परिवार से मरी गाय के शव को उठाने के लिए कहा, लेकिन पीड़ितों का कहना था कि वे गाय के शव को अगली सुबह निपटाएंगे। एफआईआर के मुताबिक परिवार के इनकार करने के बाद आरोपी उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। एफआईआर में इस बात का भी उल्लेख है कि गर्भवती महिला के पेट पर प्रहार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिटाई के बाद दी जान से मारने की धमकी दी

In Modis Gujarat Dalits attacked for refusing to remove cow carcass, six held
एफआईआर में दर्ज घटना के विवरण में कहा गया है कि 'आरोपी पीड़ित परिवार के घर में घुसे और मरी गाय के शव को निपटाने को लेकर सवाल करने के बाद गालियां दी और डंडे से पिटाई की। इसके साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी।' 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी बडगुजर ने कहा, 'पीड़ितों के पुलिस से संपर्क करने के साथ ही हमने तुरंत एफआईआर दर्ज किया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 315 और अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।' एफआईआर में दर्ज आरोपियों की पहचान नटवरसिंह चौहान, मकनूसिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, योगी सिंह चौहान, बब्बरसिंह चौहान और दिलगरसिंह चौहान के रूप में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed