फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In maharashtra bhiwandi farmer buy a helicopter worth rupees 30 crore to sell milk

महाराष्ट्र : दूध बेचने के लिए एक किसान ने खरीदा 30 करोड़ रुपये का हेलिकॉप्टर

Tue, 16 Feb 2021 12:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Feb 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
In maharashtra bhiwandi farmer buy a helicopter worth rupees 30 crore to sell milk
Helicopter

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक किसान और उद्यमी ने अपने डेयरी व्यापार के चलते 30 करोड़ रुपये का हेलिकॉप्टर खरीदा। जनार्दन भोईर एक बिल्डर भी हैं और उन्होंने हाल ही में डेयरी व्यापार में कदम रखा है। जनार्दन ने देशभर में घूमने और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए इस हेलिकॉप्टर को खरीदा है। 

विज्ञापन


अपनी यात्राओं को सरल बनाने के लिए जनार्दन ने 30 करोड़ रुपये का हेलिकॉप्टर खरीदा है ताकि वो देश के अलग-अलग हिस्सों में दूध बेच सके। जनार्दन ने कहा कि उसे अपने डेयरी व्यापार के लिए पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाना पड़ता है। 
विज्ञापन


इन राज्यों के कई इलाकों में हवाई अड्डों की सुविधा नहीं है, तो उन्हें व्यापार के लिए लंबी यात्राएं करनी पड़ती थी। इसलिए उन्होंने अपने एक मित्र की सलाह पर हेलिकॉप्टर खरीदने का फैसला किया। जनार्दन ने कहा कि मुझे अपने व्यवसाय के लिए अक्सर यात्राएं करनी पड़ती थी, इसलिए मैंने हेलिकॉप्टर खरीदने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने डेयरी व्यवसाय और खेती के लिए इसकी आवश्यकता होती थी। रविवार को जनार्दन के गांव में ट्रायल के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया। जनार्दन ने अपने गांव के पंचायत के सदस्यों को हेलिकॉप्टर में यात्रा करने का प्रस्ताव दिया। 

2.5 एकड़ जमीन पर जनार्दन ने हेलिपेड बनवाया। इसके अलावा वहां हेलिकॉप्टर के लिए गराज, एक पायलट रूम और एक टेक्निकल रूम भी होगा। जनार्दन ने कहा कि 15 मार्च को उसके हेलिकॉप्टर की डिलिवरी होगी। बता दें कि जनार्दन के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। खेती और डेयरी के अलावा जनार्दन के पास रियल-एस्टेट बिजनेस भी है। 


भिवंडी में कई बड़ी कंपनियों के वेयरहाउस है, जिसमें मर्सेडीज, फॉर्च्युनर, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और दूसरी बड़ी कारों की कंपनियां शामिल हैं। जनार्दन के पास ऐसे कई वेयरहाउस हैं, जिसे उन्होंने रेंट पर दे रखा है। जनार्दन इन वेयरहाउस से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed