{"_id":"578569d04f1c1b027d13e8b5","slug":"in-kerala-bjp-and-cpi-m-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में भाजपा औैर माकपा कार्यकर्ता की हत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में भाजपा औैर माकपा कार्यकर्ता की हत्या
एजेंसी/ कन्नूर
Updated Wed, 13 Jul 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
केरल के कन्नूर जिले में हुई राजनीतिक हिंसा में दोे भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में 38 वर्षीय माकपा कार्यकर्ता सीवी धनराज की जीप और मोटरसाइकिल से आए कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वहीं बदले की कार्रवाई में एक 52 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता सीके रामचंद्रन और एक ऑटो वाले की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
दोनों दलों ने एक-दूसरे के ऊपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। माकपा ने हत्या के विरोध में पयनूर में हड़ताल घोषित की है। पुलिस के अनुसार, धारा 302 के साथ आईपीसी की अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। हत्या के बाद से ही पयनूर में माहौल चिंताजनक है।
विज्ञापन