{"_id":"68b0f3795b96c2098f06e425","slug":"in-joint-committee-meeting-of-india-and-saudi-arabia-agreement-reached-on-making-weapons-together-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Saudi Arabia Ties: भारत-सऊदी अरब साथ मिलकर बनाएंगे हथियार, संयुक्त समिति की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Saudi Arabia Ties: भारत-सऊदी अरब साथ मिलकर बनाएंगे हथियार, संयुक्त समिति की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति
Fri, 29 Aug 2025 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:55 AM IST
सार
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में प्रशिक्षण, औद्योगिक साझेदारी, समुद्री सहयोग और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की गई। भारतीय पक्ष ने सऊदी सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा और साथ ही साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन तथा सामरिक संचार के क्षेत्रों में सहयोग की पेशकश भी की।
विज्ञापन
भारत-सऊदी अरब फ्लैग
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों देशों की संयुक्त समिति की बैठक में सैन्य उपकरण के संयुक्त उत्पादन की संभावना पर फिर विचार-विमर्श किया। इस पहल को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीट का समीकरण: कभी कांग्रेस का गढ़ रही हरसिद्धि सीट पर अभी है भाजपा का कब्जा, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में प्रशिक्षण, औद्योगिक साझेदारी, समुद्री सहयोग और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की गई। भारतीय पक्ष ने सऊदी सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा और साथ ही साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन तथा सामरिक संचार के क्षेत्रों में सहयोग की पेशकश भी की। मंत्रालय ने कहा, सऊदी अरब के साथ रक्षा उपकरणों के संयुक्त निर्माण और औद्योगिक साझेदारी के अवसर तलाशे गए। यह दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रक्षा सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने की, जबकि सऊदी अरब का नेतृत्व मेजर जनरल साद मोहम्मद ए. अलकथीरी ने किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शादी पर 35 लाख खर्च, 32 माह बाद पत्नी की मौत: पति दहेज हत्या का आरोपी, IT की जॉब छोड़ पानीपुरी बेच रहा था शख्स
दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं को मिलेगी मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से न केवल दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि हिंद महासागर और खाड़ी क्षेत्र की सामरिक सुरक्षा को भी संतुलन प्रदान करेगी।