फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Police arrested a Panipuri seller for instigating his wife to commit suicide

शादी पर 35 लाख खर्च, 32 माह बाद पत्नी की मौत: पति दहेज हत्या का आरोपी, IT की जॉब छोड़ पानीपुरी बेच रहा था शख्स

Fri, 29 Aug 2025 03:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 03:22 AM IST
सार

बंगलूरू पुलिस ने प्रवीण को पत्नी शिल्पा पंचांगमठ को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में शिल्पा की मां ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शादी में 35 लाख रुपये और 150 ग्राम सोना खर्च हुआ, लेकिन शिल्पा के साथ उत्पीड़न खत्म नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bangalore Police arrested a Panipuri seller for instigating his wife to commit suicide
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में प्रवीण नाम के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी शिल्पा पंचांगमठ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिल्पा मंगलवार रात अपने घर में मृत पाई गईं। शिल्पा की मां शारदा ने प्रवीण और उसकी मां पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। मामले में पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में और स्पष्टता आएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि शिल्पा की शादी 5 दिसंबर, 2022 को से हुई थी। शिल्पा के परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च किए और दूल्हे को 150 ग्राम सोना दिया। शादी के बाद, दंपती बंगलूरू के बीटीएम लेआउट में रहने लगा। प्रवीण पहले व्हाइटफील्ड में ओरेकल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था, लेकिन उसने नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचने का व्यवसाय शुरू कर दिया। दंपती का एक छोटा बेटा है, जिसका नाम विहान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah In Assam: 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए असम भाजपा की बैठक, शाह ने परखी तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पति प्रवीण को किया गिरफ्तार
26 अगस्त को शिल्पा के परिवार को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। जब वे उसके घर पहुंचे, तो शिल्पा को बिस्तर पर चादर से ढका हुआ मृत अवस्था में पाया। शारदा की शिकायत के आधार पर बंगलूरू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिल्पा की मौत के पीछे की सटीक परिस्थितियां क्या थीं।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक के सरकारी स्कूल के शौचालय में 9वीं कक्षा की छात्रा ने लड़के को दिया जन्म, जांच के आदेश

शिल्पा की मांग ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
बेटी की मौत के बाद शिल्पा मां शारदा ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद प्रवीण और उसकी मां ने शिल्पा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने शिल्पा से प्रवीण के पानीपुरी व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। जब शिल्पा और उनके परिवार ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो प्रवीण ने कथित तौर पर शिल्पा के साथ मारपीट की और उसे उसके मायके भेज दिया। शारदा ने बताया कि बहुत मुश्किल से उन्होंने पैसे जुटाए और शिल्पा को वापस ससुराल भेजा, लेकिन वहां उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed