फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In his desire to become famous, to make a reel, a young man placed a cobra in his mouth and then

Telangana: मशहूर होने की चाह में उठाया खतरनाक कदम, रील बनाने के लिए युवक ने मुंह में रखा कोबरा और फिर...

Sun, 08 Sep 2024 09:58 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Sep 2024 09:58 AM IST
सार

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के देसीपेट गांव निवासी 20 वर्षीय शिवराज और उसके पिता सांपों को मारकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने एक कोबरा को पकड़ा। 

विज्ञापन
In his desire to become famous, to make a reel, a young man placed a cobra in his mouth and then
कोबरा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेट पर मशहूर होने की चाहत में तेलंगाना के एक युवक के खतरनाक कदम उठाया। युवक ने रील बनाने के लिए कोबरा को मुंह में रख लिया। इसके बाद कोबरा ने युवक को डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के देसीपेट गांव निवासी 20 वर्षीय शिवराज और उसके पिता सांपों को मारकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने एक कोबरा को पकड़ा। इसके बाद शिवराज के पिता ने उससे कहा कि वह सांप को मुंह में रखे और वीडियो बनाए। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक शिवराज ने  बीच सड़क पर खड़े होकर कैमरे की ओर हाथ जोड़े और एक हाथ में सांप को पकड़ा। इसके बाद शिवराज ने अपने बालों में हाथ फेरा और सांप को अपने मुंह में रखा। इस दौरान गुस्साए कोबरा ने उसको डस लिया। इससे शिवराज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रील पर यूजर ने टिप्पणी की कि लोग अपनी जिंदगी के प्रति इस कदर लापरवाह हो गए हैं। लोकप्रियता पाने के लिए वह अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed