फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Bangalore son was insisting on getting mobile phone repaired Father beat to death

Karnataka: बेटा मोबाइल फोन ठीक करवाने की जिद कर रहा था; पिता ने बैट से पीट-पीट कर मार डाला, गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 12:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:11 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी जगलासर ने शनिवार को बताया, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को लेकर बच्चे और उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। लड़का हर वक्त मोबाइल फोन में लगा रहता था। इसकी वजह से कई बार वह स्कूल भी नहीं जाता था। 

विज्ञापन
In Bangalore son was insisting on getting mobile phone repaired Father beat to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एक पिता ने मोबाइल फोन ठीक कराने की जिद कर रहे अपने 14 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी जगलासर ने शनिवार को बताया, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को लेकर बच्चे और उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। लड़का हर वक्त मोबाइल फोन में लगा रहता था। इसकी वजह से कई बार वह स्कूल भी नहीं जाता था। माता-पिता उससे नाराज रहते थे और कई बार मोबाइल की लत छोड़ने के लिए आग्रह भी कर चुके थे।
विज्ञापन


बेहोश होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन नहीं बची जान
घटना वाले दिन लड़का अपने माता-पिता से मोबाइल फोन ठीक करवाने की जिद कर रहा था, लेकिन पिता ठीक करवाने के पक्ष में नहीं थे। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नाराज पिता ने बेटे पर क्रिकेट बैट से हमला बोल दिया। इसके बाद उसकी गर्दन पकड़कर सिर को दीवार से कई बार टकराया। लड़का जब पूरी तरह बेहोश हो गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार (15 नवंबर) को उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की पीठ और सिर में पाई गई कई चोटें
पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत हमले के कारण हुई है। बच्चे की पीठ और सिर पर कई चोटें पाई गई हैं। उस पर हमला करने वाले बढ़ई पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पिता पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed