{"_id":"57c41ffa4f1c1b634b2cb382","slug":"in-assam-a-unique-measure-to-pairer-for-god-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडियोः जब इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव वालों ने कराई दो मेंढकों की शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विडियोः जब इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव वालों ने कराई दो मेंढकों की शादी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
मेढ़क
- फोटो : twitter
देश के कई इलाकों में जहां सामान्य से अधिक आई बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं देश का एक इलाका ऐसा भी है जहां लोगों को बारिश के देवता को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाए करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
असम भारत का एक ऐसा ही इलाका है जहां मानसून के मौसम में भी लोग अब तक बारिश से महरूम है। यहां राज्य सरकार बारिश के कई उपाए कर रही है तो वहीं आम लोग भी अपनी परंपराओं का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
एएनआई की खबर के अनुसार असम के जोरहाट में लोगों ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए दो मेढ़कों की शादी कराई । इस शादी को पूरे रीति-रिवाज से संपनं कराने के लिए बकायदा पड़ित जी को भी बुलाया गया था। जोरहाट के लोगों का कहना है कि ऐसा करने से इंद्रदेव खुश होगें और इलाके में जल्द ही तेज बारिश होगी।
विज्ञापन
मेढ़को की शादी का विडियो देखें-..
#WATCH: A unique wedding of frogs organised by locals in Jorhat (Assam) to appease rain Gods.https://t.co/9bxfat7D1o
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016