फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Andhra Pradesh body was sent home in a parcel and they were told to pay the loan amount of Rs 1.35 crores

Andhra Pradesh: पार्सल में घर भेजी लाश, कहा-लोन के 1.35 करोड़ चुकाओ नहीं तो यही अंजाम होगा

Sat, 21 Dec 2024 12:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येंडागंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येंडागंडी Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 12:05 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अदनान नईम आसमी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात इस परिवार के निर्माणाधीन घर पर यह पार्सल भेजा गया। शव एक बक्से में था, जिसे ऑटो से इस घर तक पहुंचाया गया। पत्र में सागी तुलसी नाम की महिला से 1.35 करोड़ रुपये की मांग की। 

विज्ञापन
in Andhra Pradesh body was sent home in a parcel and they were told to pay the loan amount of Rs 1.35 crores
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक परिवार को पार्सल में शव भेजने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शव भेजने वालों ने एक पत्र भी भेजा जिसमें कहा गया है कि परिवार के मुखिया ने सालों पहले कर्ज लिया था जो अब ब्याज समेत 1.35 करोड़ रुपये होता है। अगर नहीं चुकाया तो घर वालों का यही अंजाम होगा। शव किसी अज्ञात का है और पुलिस के अनुसार उसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
जिला पुलिस अधीक्षक अदनान नईम आसमी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात इस परिवार के निर्माणाधीन घर पर यह पार्सल भेजा गया। शव एक बक्से में था, जिसे ऑटो से इस घर तक पहुंचाया गया। पत्र में सागी तुलसी नाम की महिला से 1.35 करोड़ रुपये की मांग करते हुए लिखा गया है, आपके पति ने 2008 में 3 लाख रुपये का लोन लिया था, जो ब्याज समेत अब बढ़कर 1.35 करोड़ रुपये हो गया है। परिवार का भला चाहती हो तो पूरी रकम चुकानी होगी। तुलसी के पति करीब 10 साल पहले लापता हो गए थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आसमी ने बताया, तुलसी हाल तक अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। बाद में उसकी छोटी बहन आ गई तो वह अलग किराए के घर में रहने लगी। बाद में तुलसी ने एक दानदाता की मदद से माता-पिता के घर से एक किलोमीटर दूर अपना घर बनवाना शुरू किया। इस व्यक्ति ने तुलसी को कहा कि चूंकि वह दोनों एक ही जाति के हैं और तुलसी विधवा है इसलिए वह उसकी मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने सितंबर में तुलसी के घर के लिए टाइल्स व अन्य निर्माण सामग्री भेजी थी। बृहस्पतिवार को तुलसी को संदेश मिला कि घर के लिए बिजली का कुछ सामान भेजा जा रहा है जिसमें मोटर और अन्य वस्तुएं हैं। हालांकि इसके बदले घर में जो बॉक्स आया उसमें शव पड़ा था।

पोस्टमार्टम के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी
शव मिलने के बाद तुलसी के परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि वह पिछले तीन से चार दिन में गायब हुए लोगों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद इस मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।


परिवार को छोटा दामाद गायब है
लिस अधीक्षक आसमी ने बताया कि तुलसी के परिवार का छोटा दामाद बुधवार से घर नहीं लौटा है। पुलिस ने यह भी बताया कि तुलसी की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह 1.35 करोड़ जैसी राशि किसी को चुका सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed