फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a first tri services tableau showcases jointness republic Day parade synergy for theatre command

Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में तीनों सेनाओं की एकजुटता, भविष्य की थिएटर कमांड की दिखाई झलक

Sun, 26 Jan 2025 02:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

1 जनवरी को ही रक्षा मंत्रालय ने साल 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित किया है, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच के तालमेल को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
In a first tri services tableau showcases jointness republic Day parade synergy for theatre command
तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार देश की तीनों सेनाओं ने संयुक्त झांकी प्रदर्शित की। इस झांकी के जरिए तीनों सशस्त्र सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल और एकजुटता को दिखाया गया। इस झांकी में युद्ध के मैदान को दर्शाया गया, जिसमें स्वदेशी युद्धक टैंक अर्जुन, लड़ाकू विमान तेजस एमकेआईआई, उन्नत हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स, विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और जमीन, हवा और समुद्र में समन्वय के साथ संचालित ऑपरेशन को दर्शाया गया। 
विज्ञापन


तीनों सेनाओं के समन्वित ऑपरेशन की दिखाई झलक
तीनों सेनाओं की इस संयुक्त झांकी का विषय 'सशक्त और सुरक्षित भारत' था। 1 जनवरी को ही रक्षा मंत्रालय ने साल 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित किया है, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच के तालमेल को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। तीनों सेनाओं की झांकी में भी सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण को दिखाया गया, जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच नेटवर्किंग और संचार के एक संयुक्त संचालन कक्ष का भी प्रदर्शन किया गया। तीनों सेनाओं में एकीकरण का उद्देश्य समकालीन और भविष्य के संघर्षों में सेना की युद्ध क्षमता को बेहतर बनाना है। 
विज्ञापन


थिएटर कमांड के काम में लाई जा रही तेजी
तीनों सेनाओं में तालमेल बेहतर करने के लिए सरकार इसी साल एकीकृत थिएटर कमांड स्थापित करने पर विचार कर रही है। थिएटर कमांड के तहत थल सेना, वायु सेना और नौसेना की क्षमताओं का एकीकरण किया जाएगा और तीनों सेनाएं एक ही कमांड के तहत काम करेंगी ताकि युद्ध के दौरान तीनों की क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। अभी सेना, नौसेना और वायु सेना की अलग-अलग कमांड हैं, लेकिन थिएटराइजेशन के तहत थिएटर कमांड में तीनों सेनाओं की इकाइयां होंगी और वे एक भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करेंगी। अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र के लिए अलग-अलग थिएटर कमांड होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed