{"_id":"67d02375aa0d2708290b6eaa","slug":"in-365-days-728-planes-received-bomb-threats-indigo-received-216-calls-and-air-india-received-179-calls-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb threat: 365 दिन में 728 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो को 216 तो एयर इंडिया को 179 कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb threat: 365 दिन में 728 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो को 216 तो एयर इंडिया को 179 कॉल
सार
Bomb threat: विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल की संख्या बढ़ती जा रही है। 2020 से लेकर अभी 833 से ज्यादा धमकियां मिली हैं। गत वर्ष सबसे ज्यादा धमकी भरी कॉल 216 'इंडिगो' को दी गई हैं। एयर इंडिया को 179 और विस्तारा को 153 धमकी भरी कॉल मिली हैं।
विज्ञापन
उड़ानों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल की संख्या बढ़ती जा रही है। 2020 में विमान कंपनियों को महज 4 कॉल मिली थी। साल 2021 में 2 कॉल आई, 2022 में 13 कॉल, 2023 में 71 कॉल, 2024 में 728 कॉल और 2025 में 15 धमकी भरी कॉल मिली हैं। 2020 से लेकर अभी 833 से ज्यादा धमकियां मिली हैं। गत वर्ष सबसे ज्यादा धमकी भरी कॉल 216 'इंडिगो' को दी गई हैं। एयर इंडिया को 179 और विस्तारा को 153 धमकी भरी कॉल मिली हैं। साल 2023 में अमेरिकन एयरलाइन, इजिप्ट एयरलाइन, लुफ्थांसा एयरलाइन और स्विस एयर को भी एक-एक धमकी भरी कॉल दी गई है।
राज्यसभा सदस्य डॉ. वी. शिवादासन ने संसद सत्र में सोमवार को धमकी भरी कॉल को लेकर सवाल पूछा था। वर्ष 2020 से लेकर अभी तक विमान कंपनियों को मिली धमकी भरी कॉल की संख्या कितनी है। धमकियों के कारण हवाई यातायात में व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं। नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 2020 से एयरलाइन ऑपरेटरों को कुल 833 फर्जी बम धमकियां मिली हैं।
बीसीएएस ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों, सीआईएसएफ और हितधारकों के समन्वय में ऐसे खतरों से निपटने के लिए सुद्दढ़ प्रोटोकॉल अनिवार्य किया है। इससे उड़ान प्रचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है। ऐसे खतरों से निपटने के लिए बम धमकी आकस्मिक योजना (बीटीसीपी), एक विस्तृत आकस्मिक योजना है।
विज्ञापन
बीटीसीपी के एक हिस्से के रूप में, प्रत्येक हवाई अड्डे पर एक नामित बम धमकी आकलन समिति 'बीटीएसी', होती है, जो खतरे का विश्लेषण करती है। यह समिति कार्रवाई भी करने का अधिकार रखती है। फर्जी बम धमकियों से निपटने के लिए, बीसीएएस ने देश के सभी नागर विमानन हितधारकों को सुव्यवस्थित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और नागर विमानन में किसी भी गैर कानूनी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सलाह जारी की है।
साल: 2020 धमकी
एयर इंडिया 1
फ्लाई दुबई 1
इंडिगो 1
स्पाइस जेट 1
साल: 2021
एयरलाइन धमकी
इंडिगो 1
स्पाइस जेट 1
साल: 2022
एयरलाइन धमकी
एयर इंडिया 1
इंडिगो 5
स्पाइस जेट 3
एयरोफ्लोट 1
गो एयर 1
महान एयर 1
मलेशिया एयरलाइन 1
साल: 2023 धमकी
इंडिगो 17
स्पाइस जेट 10
एयरोफ्लोट 3
अकासा 13
विस्तारा 8
एयर इंडिया 6
एयर अरेबिया 2
अजूर एयर 2
अमीरात 2
ओमान एयर 2
एयर इंडिया एक्सप्रेस 1
एलाइंस एयर 1
अमेरिकन एयरलाइन 1
इजिप्ट एयरलाइन 1
लुफ्थांसा एयरलाइन 1
स्विस एयर 1
—साल: 2024 धमकी
इंडिगो 216
स्पाइस जेट 35
एयरोफ्लोट 1
अकासा 72
विस्तारा 153
एयर इंडिया 179
एयर इंडिया एक्सप्रेस 19
अमीरात 5
एयर अरेबिया 3
स्टार एयर 14
एलाइंस एयर 26
एयर कनाडा 1
कैथे पैसिफिक 1
इतिहाद 1
नोक एयर 1
थाई लायन एयर 1
—साल: 2025 धमकी
एयर इंडिया 4
इंडिगो 7
मालिंडो 1
अमेरिकन एयरलाइन 1
लुफ्थांसा एयरलाइन 2