{"_id":"6a835ca86c2f76419a0920fc","slug":"imran-khans-eye-condition-almost-normal-jail-authorities-tell-supreme-court-pakistan-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी
Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
सार
Imran Khans Eye Condition: पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की हालत को लेकर बड़ा दावा किया गया है। जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी आंखों की हालत को लेकर पूरी जानकारी दी। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब अदालत में उनके इलाज को लेकर याचिका पर सुनवाई होनी है। इमरान की पार्टी उनकी सेहत को लेकर अब भी गंभीर सवाल उठा रही है। इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? प्रशासन ने कोर्ट में क्या जानकारी दी। आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
क्या इमरान खान को जेल में पर्याप्त इलाज मिल रहा है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों को लेकर जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को अहम जानकारी दी है। रावलपिंडी की अदियाला जेल की ओर से अदालत में दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और उनकी नजर अब ‘लगभग सामान्य’ हो गई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट में इमरान की उस याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों की बीमारी कब सामने आई और इलाज कहां हुआ?
73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी आंख की बीमारी जनवरी के अंत में सामने आई थी। उन्हें दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन यानी सीआरवीओ की समस्या बताई गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी पीआईएमएस कई बार ले जाया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, पीआईएमएस के नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर मुहम्मद आरिफ खान और रावलपिंडी के अलशिफा ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के विट्रियॉ-रेटिनल विशेषज्ञ डॉक्टर नदीम कुरैशी ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने इमरान की सेहत को लेकर क्या दावा किया?
जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, इलाज के बाद इमरान खान की आंख में काफी सुधार देखा गया और उनकी नजर लगभग सामान्य हो गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उनकी सेहत की नियमित निगरानी की जा रही है। जेल के चिकित्सा अधिकारी दिन में तीन बार उनकी जांच करते हैं। इस दौरान उनके भोजन की निगरानी के साथ रक्तचाप, हृदय गति और ऑक्सीजन स्तर जैसे जरूरी स्वास्थ्य मानकों की भी जांच की जाती है। प्रशासन ने कहा कि जेल में रहने के दौरान उनका मेडिकल रिकॉर्ड भी लगातार रखा गया है।
विज्ञापन