पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ट्रोल हुए इमरान खान, लोग बता रहे क्राउन प्रिंस का ड्राइवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'अवॉर्ड ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को मिले इस सम्मान के बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का जमकर मजाक उड़ रहा है।
प्रधानमंत्री इमरान खान इसी साल फरवरी में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्राइवर बने थे। जब क्राउन प्रिंस पाक दौरे पर गए थे उनको एयरपोर्ट से इमरान खान खुद कार चलाकर लाए थे। उसके बाद पाकिस्तान की ही एक महिला सांसद ने इमरान खान को संसद में ही ड्राइवर कह दिया था।
सोशल मीडिया पर यूजर एक तरफ इमरान खान की गाड़ी चलाते हुए फोटो तो दूसरी तरफ पीएम मोदी को सम्मानित करते हुए फोटो शेयर कर रहे हैं। पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ सम्मान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान खूब ट्रोल हो रहे हैं।
PM Modi recieved #UAE highest civilian award. PM @ImranKhanPTI recieved UAE highest tip as a driver. pic.twitter.com/ODhuWrB4ua
— Fawad Rehman (@fawadrehman) August 24, 2019
एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी को 'आर्डर ऑफ जायद' मिल रहा है जबकि ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाला ड्राइवर बन रहा है। वहीं पाकिस्तानी यूजर भी इमरान का मजाक उड़ा रहे हैं। एक पाक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया और इमरान खान को एक चालक के रूप में उच्चतम टिप दी गई।
Small man holding high office being conferred Order of Zayed by Crown Prince of UAE (Pic 1)
— Alok Bhatt (@alok_bhatt) August 24, 2019
Big man, educated at Oxford and holding high office driving Crown Prince of UAE (Pic 2)
Over to @ImranKhanPTI ! pic.twitter.com/M8Xb1fZX1T