फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imran Khan meets Saudi Arabia Crown Prince Mohammad Bin Salman, discuss Kashmir issue

सऊदी अरब के शहजादे सलमान से मिले इमरान खान, कश्मीर के हालात पर की चर्चा

Thu, 19 Sep 2019 10:26 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Sep 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan meets Saudi Arabia Crown Prince Mohammad Bin Salman, discuss Kashmir issue
इमरान खान, मोहम्मद बिन सलमान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को जेद्दा में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद राज्य के हालात के बारे में बताया। खान सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे।

विज्ञापन


सऊदी अरब पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है और आर्थिक संकट में उसे वित्तीय सहायता दे रहा है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के आधिकारिक ट्विटर खाते से जारी बयान में पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के नई दिल्ली के फैसले के बाद कश्मीर में भारत सरकार द्वारा अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया गया और बताया गया कि खान ने इस बारे में सऊदी के शहजादे से बातचीत की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खान कश्मीर के मुद्दे पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साथ नियमित संपर्क में हैं। रियाद ने भी अपने विदेश राज्य मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर को इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद भेजा था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को शांत करने के मकसद से उन्हें भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रंग देने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना उसका आंतरिक मामला है। नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से भारत विरोधी बयान देना भी बंद करने को कहा है।

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सऊदी के शहजादे के साथ मुलाकात में खान ने सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हाल ही में हुए हमलों की भी निंदा की। बयान के अनुसार आपसी हितों और द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर इस मुलाकात में चर्चा की गई। 


सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार इससे पहले जेद्दा के रॉयल टर्मिनल पर मक्का के गवर्नर खालिद बिन फैसल अल सऊद तथा सऊदी अरब के विदेश मंत्री डॉ इब्राहिम अल आसफ ने खान की अगवानी की। खान के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया है जिनमें विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और वित्त पर सलाहकार अब्दुल हाफिज शेख शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed