{"_id":"5d97eabd8ebc3e014950a12c","slug":"important-and-big-news-stories-of-5th-october-updates-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 05 Oct 2019 06:57 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
इसरो ने जारी की चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से भेजी गई तस्वीरें, विक्रम में आ सकती है जान
चांद की अंधेरी सतह पर बेसुध पड़े चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर फिर उम्मीद जगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अपने सौर पैनलों की मदद से विक्रम फिर काम शुरू कर सकता है। दरअसल, चांद पर आज से दिन की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 14.95 लाख मतदाता करेंगे 10621 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
उत्तराखंड में आज पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होगा। 2464 ग्राम पंचायतों में करीब 14.95 लाख मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग का मौका मिलेगा। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के करीब 10621 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट के जरिये तय होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चिन्यमयानंद केसः 'आवाज मिलान' के लिए रिमांड अर्जी पर फैसला आज
चिन्यमयानंद, छात्रा और उसके दोस्तों की आवाज का मिलान कराने के लिए नमूना लेने को एसआईटी की ओर से कोर्ट में दी गई रिमांड अर्जी के खिलाफ सभी आरोपियों की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपत्ति दाखिल की गई। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया। कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
INDvSA: तीसरे दिन का खेल खत्म, गेंदबाजों के बूते टीम इंडिया की मैच में वापसी
भारतीय गेंदबाजों ने दिन का आखिरी सेशन में लगातार विकेट चटकाते हुए मैच में वापसी करने की पुरजोर कोशिश की। अब आज टेस्ट मैच का चौथा दिन बेहद अहम होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
इग्नू : दिसंबर की परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका
यदि आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दिसंबर की परीक्षा के लिए आवेदन से छूट गए हैं तो फिर देर न करें। आज परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से पांच दिन गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 3.35 बजे गोरखपुर आएंगे। वे चार से पांच बजे के बीच चंपा देवी पार्क में मोरारी बापू की कथा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह अगले पांच दिन तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। बुधवार की सुबह वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
इंजीनियर के साथ आज गड्ढे ढूंढने निकलेंगे आप विधायक, तयशुदा समय में सड़कों की होगी मरम्मत
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक आज पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के साथ सड़कों पर गड्ढा ढूंढने निकलेंगे। आप विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली सरकार की सड़कों का मुआयना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत की महिला मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरुआत
विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता फाउ को पहले दौर में बाई मिली थी। आज पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन नीरज (57 किलो) और स्वीटी बूरा (75 किलो) अपने अपने मुकाबले खेलेंगी। नीरज का सामना चीन की कियाओ जीरू से होगा जबकि स्वीटी की टक्कर मंगोलिया की म्यागमाजगराल एम से होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर