फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Import export dashboard launched a dashboard on foreign trade data

डैशबोर्ड देगा आयात-निर्यात की रियल टाइम जानकारी

Tue, 11 Oct 2016 12:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Import export dashboard launched a dashboard on foreign trade data
आयात-निर्यात - फोटो : gettyimages
अब आप विदेश व्यापार यानी कि आयात-निर्यात की रियल टाइम जानकारी ले सकेंगे। आम जनता को इस प्रकार की जानकारी मुहैया कराने के लिए वाणिज्य व उद्योग मंत्री, निर्मला सीतारमण ने डैशबोर्ड लांच कर दिया है। इस डैशबोर्ड पर जाकर कोई भी व्यक्ति देश से होने वाले हर वस्तु के निर्यात व आयात के साथ व्यापार संतुलन की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर सीतारमण ने कहा कि डैशबोर्ड के लांच होने से विदेश व्यापार के आंकड़ों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि नया डैशबोर्ड पुराने एक्जिम डैशबोर्ड का नया वर्जन है, जिसमें कई प्रकार की नई चीजों को जोड़ा गया है और इसे बिल्कुल आसान बना दिया गया है। नए डैशबोर्ड पर जाकर कोई भी व्यक्ति देश से होने वाले हर प्रकार के निर्यात व आयात के साथ इनसे जुड़े पोर्ट, व्यापार संतुलन व आयात-निर्यात की हर जानकारी रियल टाइम में ले पाएगा जो आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (फियो) के  अध्यक्ष, एससी रल्हन ने कहा कि डैशबोर्ड की खासियत है कि इस तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, इसे आसानी से जाना-समझा जा सकता है और इसकी मदद से न सिर्फ निर्यातकों व आयातकों को आयात-निर्यात आंकड़ों का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे अकादमिक, विश्लेषक व अनुसंधानकर्ताओं को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्यातकों को खासकर नए निर्यातकों को पुराने बाजार को बदलने एवं नए बाजार में प्रवेश करने से जुड़े फैसले लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed