{"_id":"5c62f30abdec22578f2a972b","slug":"implementation-of-inadmissible-curfew-in-imphal-close-mobile-internet-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफाल में बेमियादी निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंफाल में बेमियादी निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
Tue, 12 Feb 2019 09:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर जारी विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजधानी इंफाल के पूर्वी एवं पश्चिमी जिलों में बेमियादी निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अलावा तमाम मंत्रियों और विधायकों के आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी की तमाम सड़कें मंगलवार को सूनी नजर आईं। इंफाल में तमाम स्कूल, कालेज और दफ्तर मंगलवार को बंद रहे।
विज्ञापन
वहीं विभिन्न संगठनों के साझा मंच पीपुल्स एलायंस मणिपुर (पीएएम) की अपील पर सोमवार को सुबह से जिरीबाम जिले में 36 घंटे के बंद की अपील के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन